Sports

खेल डैस्क : टी20 क्रिकेट विश्व कप 2024 जीतने का दावा कर अमेरिका पहुंची पाकिस्तान क्रिकेट टीम पहले ही मुकाबले में घरेलू टीम यानी यूएसए से हार गई। डलास के ग्रांड प्रेयरी स्टेडियम में पाकिस्तान की टीम पहले खेलते हुए बाबर आजम के 42 और शादाब खान के 40 रनों की बदौलत 159 रन बना पाई थी। जवाब में अमेरिका ने मोनाक पटेल और एरोन जोंस की पारियों की बदौलत मैच टाई करवा लिया। इसके बाद टी20 विश्व कप का दूसरा सुपर ओवर खेला गया। जिसमें पहले खेलते हुए अमेरिका ने पाक गेंदबाज मोहम्मद आमेर की ओवर में 18 रन निकाल लिए। जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम 13 रन ही बना पाई और 5 रन से मुकाबला गंवा लिया। 

 

सुपर ओवर में यूएसए : 18/1
बल्लेबाज :
एरोन जोंस, हरमीत सिंह
गेंदबाज : मोहम्मद आमेर (पाक)

गेंद 1 : एरोन जोंस ने ऑफस्टंप के बाहर गेंद पर कट शॉट लगाकर चौका निकाला। 
गेंद 2 : यॉर्कर गेंद को लॉन्ग ऑन पर जोंस ने फ्लिक किया और 2 रन ले लिए।
गेंद 3 : जोंस को खतरनाक यॉर्कर आया।रोका लेकिन एक रन ले लिया।
गेंद 4 : वाइड गेंद पर हरमीत ने एक रन और ले लिया।
गेंद 4 : जोंस ने एक रन लिया। गेंद फुलटॉस थी लेकिन वह फायदा नहीं उठा पाए।
गेंद 5 : आमेर ने एक और वाइड फेंकी जिसपर हरमीत ने एक रन भागकर ले लिया।
गेंद 5 : जोंस ने ऑफसाइड पर शॉट लगाकर दो रन निकाले।
गेंद 6 : आमिर ने फिर वाइड फेंकी। पाकिस्तान ने यहां मिसफील्ड की जिसपर जोंस और हरमीत ने दो रन भागकर ले लिए। 
गेंद 6 : जोंस ने लॉन्ग ऑन पर शॉट लगाया। एक रन लिया दूसरे के लिए भागे तो रन आऊट हो गए।

 

सुपर ओवर में पाकिस्तान : 13-1
बल्लेबाज :
फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान
गेंदबाज : सौरभ नेत्रावलकर (अमेरिका)

गेंद 1 : ऑफ स्टंप के बाहर गेंद। रन नहीं बना। न वाइड दी गई। 
गेंद 2 : इफ्तिखार ने पुल शॉट मारा। गेंद 4 रन के लिए सीमा रेखा के बाहर।
गेंद 3 : ऑफ स्टंप से ज्यादा बाहर। अंपायर ने वाइड दी।
गेंद 3 : इफ्तिखार ने ऊंचा शॉट लगाया लेकिन ऑफ साइड पर खड़े मिलिंद कुमार ने आगे दौड़ते हुए शानदार कैच पकड़ा।
गेंद 4 : ऑफ स्टंप से ज्यादा बाहर। अंपायर ने वाइड दी।
गेंद 4 : शादाब ने फ्लिक लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले से लगकर पहली स्लिप से होते हुए बाऊंड्री पार हो गई।
गेंद 5 : शादाब ने ऊंचा शॉट लगाया लेकिन भागकर दो ही रन बना पाए।
गेंद 6 : शादाब एक ही रन बना पाए। यूएसए 5 रन से जीता।

 

नतीजा : यूएसए 5 रन से जीता

 

-----------------------------------

 

ऐसा रहा टाई मुकाबले का हाल


पाकिस्तान : 159-7 (20 ओवर)

- बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी एक बार फिर से ओपनिंग पर नजर आई। लेकिन दूसरे ही ओवर में रिजवान स्लिप में स्टीवन टेलर को कैच दे बैठे। स्टीवन ने उनका बेहतरीन कैच लिया। तीसरे ओवर में नोस्टुश केन्जिगे ने वापसी करते हुए उसमा खान को तीन रन पर आऊट कर दिया। पाकिस्तान अभी संभल ही रहा था कि अली खान ने आकर फखर जमां का विकेट ले लिया। फखर 7 गेंदों पर 11 ही रन बना पाए। इस तरह पाकिस्तान का 6 ओवर में स्कोर 30/3 हो गया।

- पावरप्ले के बाद बाबर आजम ने अपने बल्ले का मुंह खोला और तेजतर्रार शॉट लगाए। बाबर ने शादाब खान के साथ मिलकर 12 ओवर में स्कोर 93 तक पहुंचा दिया। तभी शादाब खान का सब्र टूटा। छक्का मारने के चक्कर में शादाब नेत्रावलकर के हाथों लपके गए। उन्होंने 25 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। इससे अगली ही गेंद पर आजम खान पगबाधा हो गए। वह गेंद को समझ ही नहीं पाए थे। स्कोर जब 98-5 था तब बाबर ने इफ्तिखार के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया।

- बाबर की स्ट्राइक रेट 100 के ही पास थे। आलोचकों से बच सके इसलिए बाबर आजम ने कुछ बड़े शॉट लगाए लेकिन 16वें ओवर में वह भी जसदीप की गेंद पर पगबाधा हो गए। उन्होंने 43 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। बाबर के आऊट होते ही शाहीन अफरीदी क्रीज पर आए। इस दौरान इफ्तिखार अहमद 14 गेंदों पर 18 रन बनाकर आऊट हो गए। तभी शहीन ने हैरिस के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया। शाहीन ने 23 रन बनाकर स्कोर 7 विकेट पर 159 तक पहुंचा दिया।

 

 

यह भी पढ़ें:-  PAK vs USA : Babar Azam की स्ट्राइक रेट रही 102, विराट का यह रिकॉर्ड तोड़ा

 

यह भी पढ़ें:- स्टीवन टेलर की वन हैंड कैच सै चौंक गए मोहम्मद रिजवान, उड़े होश, देखें वीडियो

 

यह भी पढ़ें:-  AUS vs OMN : एडम जम्पा के 300 टी20 विकेट पूरे, ऑस्ट्रेलिया के केवल दूसरे गेंदबाज

 

 

यूएसए : 159/3 (20 ओवर)

- 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए ने सधी हुई शुरूआत की। ओपनिंग पर स्टीवन टेलर के साथ अमेरिका टीम के कप्तान मोनाक पटेल आए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े। स्टीवन टेलर 16 गेंदों पर 12 रन बनाकर नसीम शाह का शिकार हो गए। हालांकि इसके बाद मोनाक पटेल ने गौंस से साथ मिलकर पारी को संभाला और पाक गेंदबाजों को बाखूबी सामना करने ते हुए 9 ओवर में स्कोर 65 तक पहुंचा दिया। 

- मोनक ने इस के बाद रन गति को तेज किया और अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 37 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। गौंस भी उनका साथ देते नजर आए। गौस ने 14वें ओवर में आऊट होने से पहले 26 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। इसके अगले ही ओवर में मोनाक पटेल भी 50के स्कोर पर ही मोहम्मद आमेर का शिकार हो गए। 

- मोनाक के आऊट होते ही जिम्मेदारी एरोन जोंस के सिर पर आ गई। उन्होंने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन उनके साथी नितिश कुमार थोड़े धीमे रहे। आखिरी ओवर में टीम को 15 रन की जरूरत थी लेकिन हैरिस राऊफ ने कुछ अच्छे यॉर्कर मारे जिसका अमेरिकी बल्लेबाजों के पास जवाब नहीं था लेकिन तभी एरोन जोंस ने छक्का तो नितिश ने चौका लगाकर स्कोर आई कर दिया। इसके साथ ही सुपरओवर का रास्ता खुल गया।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, फखर जमान, आजम खान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ

संयुक्त राज्य अमेरिका : स्टीवन टेलर, मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), एंड्रीज़ गौस, आरोन जोन्स, नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान