Sports

खेल डैस्क : न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में धीमी पिच पर आखिरकार दक्षिण अफ्रीका टीम ने 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। श्रीलंका के लिए यह बेहद खराब मुकाबला था। वह पहले खेलते हुए केवल 77 रन ही बना पाई थी। यह टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका का सबसे कम स्कोर भी रहा। श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। दक्षिण अफ्रीका के लिए एनरिक नोर्टजे सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 4 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट लीं। जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका की ओर से डीकॉक ने 20 तो हेनरिक क्लासेन ने 19 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। 

 


श्रीलंका : 77 (19.1 ओवर) 

- श्रीलंका की शुरूआत खराब रही। चौथे ओवर की पहली गेंद पर पाथुम निसांका केवल तीन रन बनाकर आऊट हो गए। उन्होंने इसके लिए 8 गेंदें ली। तभी कुसल मेंडिस और कुमांदु मेंडिस बल्लेबाजी करते हुए संघर्ष करते दिखे। दोनों 7.5 ओवरों में 31 रन ही बना पाए। कुमांदु 15 गेंदों पर 11 रन बनाकर आऊट हो गए। 

- केशव महाराज ने गेंद थामते ही कमाल कर दिया। उन्होंने पहले श्रीलंकाई कप्तान हसरंगा को पवेलियन की राह दिखाई। उसी ओवर में समरविक्रमा को भी 0 पर बोल्ड कर दिया। वह हैट्रिक से चूक गए लेकिन उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को बड़ा झटका दे दिया। 

- दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नोत्र्जे अलग ही रन में दिखे। उन्होंने 10वें ओवर में कुसल मेंडिस को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 30 गेंदों पर केवल 19 रन ही बनाए थे। 12वें ओवर में उन्होंने लौटते ही असलांका की विकेट निकालकर श्रीलंका का स्कोर 45 रन पर 6 विकेट गिर गया। असलांका ने 9 गेंद पर 6 रन बनाए। 

- शनाका और एंजेलो मैथ्यूज ने स्कोर कुछ हद तक आगे बढ़या। लेकिन 15वें ओवर में रबाडा ने शनाका को 9 रन पर बोल्ड किया। इसके बाद वापसी करते हुए एनरिक ने एंजेलो मैथ्यूज (16) को पवेलियन की राह दिखाई। यह एनरिक का चौथा विकेट रहा। उन्होंने 4 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट लिए। यह टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

- रबाडा भी कम नहीं रहे। आखिरी ओवर फेंकने आए तेज गेंदबाज ने पथिराना को 0 पर ही मार्करम के हाथों कैच आऊट करवा दिया। श्रीलंका की आखिरी विकेट नुवान तुषारा (0) के रूप में गिरी। इस तरह श्रीलंका 19.1 ओवर में 77 रन पर लुढ़क गई।

 

 

यह भी पढ़ें:-  सौरव गांगुली ने खोले दिल के आरमान- भारतीय टीम का कोच बनना पसंद करूंगा

 

यह भी पढ़ें:-  इटली में परिवार संग वीकेशंस मोड पर महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी ने शेयर की तस्वीरें

 

यह भी पढ़ें:- धोनी के ही स्टाइल में केदार जाधव ने लिया संन्यास, लंबा समय खेले हैं साथ

 

 

दक्षिण अफ्रीका : 80-4 (16.2 ओवर)

- डीकॉक और रीजा हेंड्रिक्स दक्षिण अफ्रीका के लिए ओपनिंग करने आए। दूसरे ओवर में ही रीजा (4) श्रीलंकाई तेज गेंदबाज तुषारा के हाथों आऊट हो गए। डीकॉक को रन बनाने में दिक्कत हुई। 5वें ओवर में दासुन शनाका ने कप्तान ऐडन मारक्रम (12) को पवेलियन की राह दिखा दी। इस तरह 23 रन पर ही दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट गंवा दिए।

- दो विकेट गिरते ही दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज बैकफुट आ गए। डीकॉक और ट्रिस्टन ने 100 से कम स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी शुरू कर दी। ट्रिस्टन की स्ट्राइक रेट तो एक समय 40 से भी नीचे चली गई। वहीं, डीकॉक ने इस दौरान सिंगल डबल पर ही भरोसा जताया। 9 ओवर अफ्रीका का स्कोर 42/2 था।

- डीकॉक का सब्र 11वें ओवर में टूटा जब श्रीलंकाई कप्तान हसरंगा ने उन्हें कैच एंड बोल्ड कर दिया। डीकॉक ने 27 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए। 13वें ओवर में हसरंगा ने ट्रिस्टन को भी पवेलियन की राह दिखा दी। ट्रिस्टन ने 28 गेंदों पर 13 रनों का योगदान दिया। तभी हेनरिक क्लासेन ने आते ही बड़े शॉट लगाकर दक्षिण अफ्रीका के लिए काम आसान कर दिया। क्लासेन ने 19 तो डेविड मिलर ने 6 रन बनाए।

 


 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका : पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा

दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, ओटनील बार्टमैन