खेल डैस्क : दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जैसे ही टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला जीता। दर्शक दीर्घा से लेकर कमेंट्री बॉक्स पर हर कोई झूमकर नाचा। इस जीत ने पूरे देश में जश्न का माहौल बना दिया। उक्त सेलिब्रेशन को देखने हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भी पीछे नहीं हटे। 75 वर्षीय गावस्कर ने युवाओं की तरह जोश दिखाया। टीम इंडिया जब ट्रॉफी लेकर मंच पर सेलिब्रेशन मना रही थी तो वहीं, गावस्कर के भी पैर थिरकने लगे। उन्होंने बाजुओं को फैलाते और पैरों को हिलाते हुए खूब डांस किया। यह देखकर क्रिकेट एंकर मयंति लैंगर भी शरमा गई। देखें वीडियो-
टीम इंडिया के कुल 7 आईसीसी खिताब
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (वनडे)
1983 (कप्तान : कपिल देव) - फाइनल में वेस्टइंडीज को हराया।
2011 (कप्तान : महेंद्र सिंह धोनी) - फाइनल में श्रीलंका को हराया।
आईसीसी टी20 विश्व कप
2007 (कप्तान : महेंद्र सिंह धोनी) - फाइनल में पाकिस्तान को हराया।
2024 (कप्तान : रोहित शर्मा) - फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी
2002 (कप्तान : सौरव गांगुली) - बारिश के कारण श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता।
2013 (कप्तान : महेंद्र सिंह धोनी) - फाइनल में इंग्लैंड को हराया।
2025 (कप्तान : रोहित शर्मा) - फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया।
मैच की बात करें तो दुबई में चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए डेरिल मिशेल और माइकल ब्रेसवेल के अर्धशतक की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर भारत को 252 रन का लक्ष्य दिया। भारत की तरफ से कुलदीप यादव और वरूण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अपने नाम किए।
जवाब में टीम इंडिया ने शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने अच्छी शुरूआत की। रोहित पहली 11 ओवर के अंदर ही अर्धशतक बनाने में सफल रहे। बीच में भारत की रन गति कम हो गई जब विराट 1 तो शुभमन 31 रन बनाकर आऊट हो गए। इसके बाद श्रेयस (48) ने टीम को संभाला। केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने उपयुक्त पारियां खेलकर टीम इंडिया को खिताब दिलाया।