स्पोर्ट्स डेस्क : सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 41वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शाम 07:30 बजे खेला जाएगा। खराब फॉर्म से जूझ रही हैदराबाद का लक्ष्य जीत की राह पर लौटने का होगा जबकि खोई लय हासिल करने की राह पर अग्रसर मुंबई जीत का सिलसिला कायम रखना चाहेगी।
सात मैचों में दो जीत के बाद सनराइजर्स की स्थिति अच्छी नहीं है। उसके स्टार बल्लेबाजों ने उसे निराश किया जबकि गेंदबाज भी प्रभावित नहीं कर सके हैं। सनराइजर्स को धीमी और टर्निंग पिचों पर दिक्कतें आई है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम दो घरेलू मैच भी हार चुकी है। वानखेड़े स्टेडियम की पेचीदा पिच पर मुंबई ने उसे चार विकेट से हराया और इसी मैच में चुनौतीपूर्ण हालात के सामने उसकी कमजोरियों की कलई खुल गई। सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने सपाट विकेटों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अनुकूल पिच पर खेलने से उनके सामने खोई लय हासिल करने का सुनहरा मौका है।
हेड टू हेड
कुल मैच - 24
मुंबई - 14 जीत
हैदराबाद - 10 जीत
पिच रिपोर्ट
हैदराबाद की पिच अच्छी होने की संभावना है। इस सीजन में अब तक 8 पारियों में चार बार 240 से ज्यादा रन बने हैं, इसलिए बहुत ज्यादा रन की उम्मीद है। हैदराबाद के मैदान पर बल्लेबाजों के बीच सबसे ज्यादा स्ट्राइक-रेट है और इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के भी यहीं लगे हैं।
मौसम
मैच की शुरुआत में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अंत में यह 29 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। नमी 30 से 55 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की संभावना ना के बराबर है।
संभावित प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, ईशान मलिंगा
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार