Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में SRH और CSK के बीच मुकाबला शनिवार 18 अप्रैल को हैदराबाद के Rajiv Gandhi International Stadium में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें अपने पिछले मैच जीतकर आ रही हैं और जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

SRH और CSK के बीच अब तक 22 मुकाबले खेले गए हैं:

SRH जीती: 7
CSK जीती: 15
आंकड़ों में CSK का पलड़ा साफ तौर पर भारी नजर आता है।

पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच संतुलित मानी जाती है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है।

शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छा बाउंस
मैच आगे बढ़ने पर बल्लेबाजी आसान
छोटी बाउंड्री (लगभग 60 मीटर) से बड़े शॉट्स में मदद
पिछले मैच में SRH ने यहां 216 रन बनाकर दिखाया कि यह मैदान हाई-स्कोरिंग भी हो सकता है।

मौसम अपडेट

हैदराबाद में गर्मी का असर जारी है:

दिन का तापमान: लगभग 39°C
मैच के दौरान: करीब 27°C
ह्यूमिडिटी: 47%
बारिश की संभावना: सिर्फ 1%

संभावित प्लेइंग 11

SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, Ishan Kishan, हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा

CSK: Sanju Samson, Ruturaj Gaikwad, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवर्टन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद।