स्पोर्ट्स डेस्क : सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 31वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा की शतकीय पारी की बदौलत 2 विकेट के नुकसान पर कुल 242 रन बनाए।
अभिषेक ने 68 गेंदों पर 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 135 रन बनाए। वहीं हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों पर 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। ट्रैविस हेड और ईशान किशन ने क्रमशः 37 और 25 रन की पारी खेली। दिल्ली की तरफ से कप्तान अक्षर पटेल ही विकेट ले पाए जबकि ईशान रन आउट हो गए थे। अब दिल्ली के सामने 243 रन का लक्ष्य है।
प्लेइंग XI
सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा
दिल्ली कैपिटल्स : पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी