Sports

कोलंबो : श्रीलंकाई बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी का नमुना पेश करते हुए शतक लगाया और खास लिस्ट में जगह बना ली है। सोनल 29 साल बाद भारत के खिलाफ एक टेस्ट मैच की दोनों इनिंग्स में शतक लगाने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले अरविंद डी सिल्वा और दुपील मेंडिस ने यह रिकॉर्ड बनाया था। 

सोनल ने कोलंबो में दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 103 रन बनाने के बाद दूसरी इनिंग में 100 रन पूरे करते हुए यह रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले अरविंद ने कोलंबो ने 1997 में 146 और 120 रन बनाए थे जबकि दुलीप ने चेन्नई में 1982 में 105 और 105 रन की पारी खेली थी। 

श्रीलंका बनाम भारत टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक

दुलीप मेंडिस - 105 और 105 - चेन्नई, 1982
अरविंद डी सिल्वा - 146 और 120 - कोलंबो (SSC), 1997
सोनल दिनुशा - 103 और 100* - कोलंबो (SSC), 2026 

इतना ही नहीं सोनल दिनुशा दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने इस सीरीज में 3 शतक लगाए हैं और इस तरह वह अरविंद डी सिल्वा, जैक्स कैलिस, हाशिम अमला और कुमार संगकारा जैसे बड़े खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 

दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक 

3 - अरविंद डी सिल्वा (SL) बनाम PAK (घरेलू, 1997)
3 - अरविंद डी सिल्वा (SL) बनाम IND (घरेलू, 1997)
3 - जैक्स कैलिस (SA) बनाम PAK (बाहर, 2007)
3 - हाशिम अमला (SA) बनाम IND (बाहर, 2010)
3 - कुमार संगकारा (SL) बनाम BAN (घरेलू, 2013)
3 - यूनिस खान (PAK) बनाम AUS (न्यूट्रल, 2014)
3 - मार्नस लाबुशेन (AUS) बनाम WI (घरेलू, 2022)
3 - केन विलियमसन (NZ) बनाम SA (घरेलू, 2024)
3 - सोनल दिनुशा (SL) बनाम IND (घरेलू, 2026) 

सोनल दिनुशा बनाम भारत 

पहला टेस्ट : 100 और 84 रन
दूसरे टेस्ट : 103 और 131* रन 

NO Such Result Found