Sports

नई दिल्ली : स्नूकर और बिलियर्ड्स में वर्ल्ड चैंपियन पंकज आडवाणी ने मशहूर मेकअप आर्टिस्ट सानिया शददपुरी के साथ शादी कर ली है। पंकज ने नए साल की शुरुआत में अपने फैंस को तोहफा दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर सानिया के साथ शादी की कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। 23 बार के विश्व चैंपियन पंकज ऐसे पहले प्लेयर हैं जिन्होंने बिलियड्र्स और स्नूकर के सभी प्रारूपों में एशियन और वल्र्ड चैंपियनशिप जीती है। भारत सरकार उन्हें अर्जुन अवॉर्ड, पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न भी दे चुकी है।

सानिया 15 साल की थी जब उन्हें हेयरस्टाइलिंग शुरू की थी। उन्होंने लॉस एंजिल्स के कॉलेज से मेकअप डिजाइनरी में ग्रैजुएशन की है। इसके अलावा लंदन के डेलमर संस्थान से एडवांस कोर्स भी किया है। सनाया अब लगभग एक दशक से इस कारोबार में है। उसने एक आंतरिक हेयर स्टाइलिस्ट के रूप में शुरुआत की और फिर बी-ब्लंट में काम किया। वह कहती हैं-मैं अपने सभी ग्राहकों को बहुत ही स्वाभाविक और ग्लैम लुक देने का काम करती हूं, जहां वे आत्मविश्वास और सहज महसूस करते हैं।