Sports

खेल डैस्क : भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना शुक्रवार को भारतीय महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ ही 3,000 रन भी पूरे कर लिए। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली दूसरी भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने सबसे कम गेंदें खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। मंधाना विश्व क्रिकेट में मटी20ई में यह उपलब्धि हासिल करने वाली कुल मिलाकर छठी बल्लेबाज हैं।

3000 रन के लिए सबसे कम गेंदें
2461 - स्मृति मंधाना, भारत
2470 - सोफी डिवाइन, न्यूजीलैंड
2597 - मेग लैनिंग, ऑस्ट्रेलिया
2679 - सुजी बेट्स, न्यूजीलैंड


मंधाना ने अपने टी20 करियर की शुरुआत 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ की थी। एक दशक से अधिक के करियर में, मंधाना ने अपने करियर में 126 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3052 रन बनाने में सफल रही है। उनकी स्ट्राइक रेट 122 से अधिक है जबकि औसत 24 से ज्यादा। स्मृति अब तक 22 बार अर्धशतक लगा चुकी हैं। वह अब भी अपने पहले शतक की राह देख रही हैं।


भारतीयों में मंधाना टी20ई में रन बनाने के मामले में कप्तान हरमनप्रीत कौर के बाद दूसरे स्थान पर हैं। हरमनप्रीत ने अपने लंबे करियर में 158 मैचों में 3195 रन बनाए हैं। हालांकि 2024 में मंधाना महिला टी20ई में कुछ अच्छी पारियों के साथ, मंधाना टी20ई में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज बन सकती हैं।