Sports

खेल डैस्क : भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ तीसरा वनडे 110 रन से गंवा दिया। इसी के साथ भारतीय टीम 27 साल बाद श्रीलंका टीम से कोई वनडे सीरीज हार गई। पूरी सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों को श्रीलंकाई स्पिनर्स ने तंग किया। भारत प्रत्येक मैच में ऑलआऊट हुई जिनमें से 27 विकेट श्रीलंकाई स्पिनर्स ने चटकाए। कोलंबो में खेले गए तीसरे वनडे में भी भारतीय गेंदबाज प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए जिसके चलते अविष्का फर्नांडो ने 96 तो कुसल मेंडिस ने 59 रन बनाकर 248 रन बना दिए। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम 138 रन पर ही ऑलआऊट हो गई। डुनिथ वेललेज ने 27 रन देकर पांच विकेट लिए। अविष्का फर्नांडो को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

 

 

SL vs IND, India vs Sri Lanka, Avishka Fernando, Virat Kohli, Rohit sharma, Cricket news, sports, भारत बनाम श्रीलंका, अविष्का फर्नांडो, विराट कोहली, रोहित शर्मा, क्रिकेट समाचार, खेल

 


श्रीलंका 248/7 (50 ओवर)

अविष्का फर्नांडो ने 102 गेंद में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 96 रन की पारी खेलने के अलावा पथुम निसांका (45) के साथ पहले विकेट के लिए 89 और कुसाल मेंडिस (59) के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़े जिससे श्रीलंका ने सात विकेट पर 248 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कुसाल मेंडिस ने 82 गेंद की पारी में 4 चौके मारे। पदार्पण कर रहे रियान पराग ने 9 ओवर में 54 रन देकर बीच के ओवरों में भारत को वापसी दिलाने की कोशिश की। कुलदीप यादव (36 रन पर 1 विकेट), अक्षर पटेल (41 रन पर 1 विकेट) और वाशिंगटन सुंदर (29 रन पर एक विकेट) की स्पिन तिकड़ी ने भी एक-एक विकेट चटकाया।

 

SL vs IND, India vs Sri Lanka, Avishka Fernando, Virat Kohli, Rohit sharma, Cricket news, sports, भारत बनाम श्रीलंका, अविष्का फर्नांडो, विराट कोहली, रोहित शर्मा, क्रिकेट समाचार, खेल


 

यह भी पढ़ें:-  Vinesh Phogat ही नहीं ये भारतीय खिलाड़ी भी Paris Olympics में हो चुके हैं भेदभाव का शिकार

 


यह भी पढ़ें:-  यह साजिश हो सकती है, विनेश के Olympics में अयोग्य करार दिए जाने पर बोले विजेंदर सिंह

 


यह भी पढ़ें:-  Paris Olympics में इतिहास रचने वाली Manu Bhaker का स्वदेश वापसी पर भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें

 

 

इंडिया 138 (26.1 ओवर)

शुभमन गिल (06) के जल्द पवेलियन लौटने के बावजूद रोहित ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। रोहित वेलालागे की गेंद को स्वीप करने की कोशिश में विकेटकीपर कुसाल मेंडिस को कैच दे बैठे। रोहित के आउट होने के बाद भारतीय पारी को सिमटने में भी अधिक समय नहीं लगा। विराट कोहली (20) ने वेलालागे की सीधी गेंद को टर्न के हिसाब से खेलने की कोशिश में और चूककर पगबाधा हो गए। ऋषभ पंत तीक्षणा की गेंद को आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में कुसाल मेंडिस के हाथों स्टंप हो गए। लेग स्पिनर वांडरसे ने पराग (15) को बोल्ड किया जबकि श्रेयस अय्यर (08) वेलालागे की गेंद पर पगबाधा हुए। भारतीय पारी में 7 बल्लेबाज पगबाधा या बोल्ड हुए। सुंदर ने निचले क्रम में 25 गेंद में 3 छक्कों और 2 चौकों से 30 रन की पारी खेलकर लेकिन इसके बाद भारत ने दो गेंद में दो विकेट खोकर मैच भी गंवा दिया।

 

SL vs IND, India vs Sri Lanka, Avishka Fernando, Virat Kohli, Rohit sharma, Cricket news, sports, भारत बनाम श्रीलंका, अविष्का फर्नांडो, विराट कोहली, रोहित शर्मा, क्रिकेट समाचार, खेल

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत :
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका : पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, कामिंडु मेंडिस, डुनिथ वेललेज, महीश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, असिथा फर्नांडो।