Sports

खेल डैस्क : सिकंदर रजा ने बुधवार को गाम्बिया के खिलाफ टी20 मैच में रिकॉर्डतोड़ शतक जड़कर इतिहास रच दिया। जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालीफायर ग्रुप बी मैच में 33 गेंदों में शतक बनाया, जो टेस्ट खेलने वाले देश के किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक है। कप्तान रजा ने आगे बढ़कर अपनी टीम का नेतृत्व किया और अपनी नाबाद 133 रन की पारी के दौरान पार्क के चारों ओर गाम्बिया के गेंदबाजों की धुनाई की। उन्होंने 43 गेंदों की पारी में 7 चौके और 15 छक्के लगाए।

 


T20I में सबसे तेज शतक
27 गेंद : साहिल चौहान (इस्टोनिया बनाम साइप्रस) 2024
33 गेंद : सिकंदर रजा (जिमबाब्वे बनाम नामीबिया) 2024
33 गेंद : जान निकोल लोफ्टी इटोन (मंगोलिया बनाम नेपाल) 2023
34 गेंद : साहिल चौहान (नेपाल बनाम मंगोलिया) 2017
35 गेंद : डेविड मिलर बनाम बांग्लादेश, रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, 2017

2 दिन में सिकंदर के नाम 2 रिकॉर्ड
अभी बीते दिन ही रवांडा के खिलाफ खेलते हुए सिकंदर रजा जिमबाब्वे के लिए टी20 इंटरनेशनल में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे। अब गाम्बिया के खिलाफ उन्होंने सबसे तेज शतक लगाया है। यह किसी जिमबाब्वे के प्लेयर का टी20 में पहला शतक भी था।

 

 

Rohit Sharma, Sikandar Raza, Sikandar Raza fastest century in T20i, Gambia vs Zimbabwe, रोहित शर्मा, सिकंदर रज़ा, सिकंदर रज़ा T20i में सबसे तेज़ शतक, गाम्बिया बनाम ज़िम्बाब्वे

 


टी20 की एक पारी में सर्वोच्च स्कोर
314/3 नेपाल बनाम मंगोलिया सितंबर 2023    
297/6 भारत बनाम बांग्लादेश अक्टूबर 2024    
286/5 जिम्बाब्वे बनाम बनाम सेशेल्स, अक्टूबर 2024    
278/3 अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, फरवरी 2019    
278/4 चेक रिपब्लिक बनाम टर्की, अगस्त 2019

 


ऐसा रहा मुकाबला
नैरोबी के रुआराका स्पोर्ट्स क्लब ग्राऊंड में पहले खेलते हुए जिमबाब्वे ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर गाम्बिया टीम के खिलाफ 344 रन बनाए थे। इसमें सिकंदर रजा की 43 गेंदों पर खेली गई 133 रन की पारी अहम रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाम्बिया की टीम 14.4 ओवर में 54 रन ही बना पाई और 290 रन से मुकाबला गंवा दिया। जिमबाब्वे के लिए रिचर्ड नगारवा ने 13 रन देकर तीन, ब्रैंडन मावुता ने 10 रन देकर 3 तो वेस्ली ने भी 2 विकेट हासिल कीं। इससे पहले रनों के लिहाज से टी20 में सबसे बड़ी जीत नेपाल के नाम पर थी जिन्होंने मंगोलिया को 273 रन से हराया था। 

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गाम्बिया :
मुस्तफा सुवारेह, फ्रैंक कैंपबेल, गेब्रियल रिले, मुहम्मद मंगा (विकेटकीपर), इस्माइला तम्बा (कप्तान), अबुबकर कुयातेह, असीम अशरफ, बसिरू जाये, अर्जुनसिंह राजपुरोहित, आंद्रे जार्जू, मूसा जोबरतेह
जिम्बाब्वे : ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, ब्रैंडन मावुता, रिचर्ड नगारवा