स्पोर्ट्स डेस्क : Lucknow Super Giants के मालिक Sanjiv Goenka ने IPL 2025 में कप्तान Rishabh Pant के खराब प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि टीम की खराब परफॉर्मेंस के लिए सिर्फ पंत को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। IPL 2026 में लखनऊ अपनी शुरुआत Delhi Capitals के खिलाफ 1 अप्रैल को करेगी।
ऋषभ पंत के प्रदर्शन पर क्या बोले संजीव गोयनका
संजीव गोयनका ने कहा, 'अगर किसी कप्तान के चार मुख्य गेंदबाज ही उपलब्ध नहीं हों, तो उससे आप क्या उम्मीद कर सकते हैं। इसलिए हमें यह देखना चाहिए कि उसके पास कौन से संसाधन थे।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे ऋषभ पंत पर पूरा भरोसा है। लोग सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें करते हैं, लेकिन हम टीम के अंदर की सच्चाई जानते हैं।'
कप्तानी को लेकर भी किया पंत का बचाव
Sanjiv Goenka ने Rishabh Pant की कप्तानी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि पंत एक अच्छे लीडर हैं और टीम के साथ उनकी कम्युनिकेशन बहुत साफ रहती है। गोयनका के अनुसार, 'वह मैदान पर और टीम के लिए 100 प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं। जब कोई खिलाड़ी अपना पूरा योगदान देता है, तो उससे ज्यादा की उम्मीद नहीं की जा सकती।'
टीम के खराब प्रदर्शन को किया स्वीकार
गोयनका ने माना कि पिछले दो सीजन टीम के लिए निराशाजनक रहे हैं। टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही, जो किसी भी तरह से अच्छा प्रदर्शन नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि टीम के कई मुख्य गेंदबाज चोटिल हो गए थे, जिसका असर पूरे सीजन के प्रदर्शन पर पड़ा। टीम इस स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थी, जिससे नतीजों पर असर पड़ा।
IPL 2026 में लखनऊ का शेड्यूल
Lucknow Super Giants IPL 2026 में अपना पहला मैच 1 अप्रैल को Delhi Capitals के खिलाफ लखनऊ में खेलेगी। इसके बाद टीम 5 अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद, 9 अप्रैल को कोलकाता में केकेआर और 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच खेलेगी।
IPL 2026 के लिए LSG की पूरी टीम
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, जोश इंगलिस, एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मयंक यादव, एनरिक नॉर्खिया, शाहबाज अहमद, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, अर्जुन तेंदुलकर सहित कई बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। टीम इस बार मजबूत स्क्वाड के साथ मैदान पर उतरेगी।