Sports

खेल डैस्क : भारतीय बल्लेबाजी स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) ने विश्व कप 2023 में अपने रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन के बाद चौथी बार आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीत लिया है। कोहली ने इससे पहले 2012, 2017 और 2018 में भी यह पुरस्कार जीता था। उनके नाम अब 4 अवॉर्ड हो चुके हैं। इससे पहले वह एबी डिविलियर्स के साथ बराबरी पर चल रहे थे।


 

Shubman Gill, Virat Kohli, ICC ODI Player of the Year award, cricket news, ICC Awards, शुभमन गिल, विराट कोहली, आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार, क्रिकेट समाचार, आईसीसी पुरस्कार

 


विराट ने साल 2023 में ओवरऑल 36 पारियों में 2,048 रन बनाए थे। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में टॉप स्कोरर बनने के कारण वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंटभी रहे। 35 वर्षीय स्टार ने 2023 में सभी प्रारूपों में 8 शतक लगाए। कोहली और गिल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2,000 रन के आंकड़े को तोड़ने वाले एकमात्र क्रिकेटर थे।

 


शुभमन भी थे दावेदार 
आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए शुभमन गिल भी बडे़ दावेदारों में से एक थे। उन्होंने साल 2023 में सबसे ज्यादा 1584 रन बनाए थे। शुभमन ने 29 मैचों में 4 बार नाबाद रहते यह मुकाम हासिल किया था। इस दौरान उनकी औसत 63 और स्ट्राइक रेट 105 रही थी। शुभमन भारतीय टीम की ओर से एक पारी में दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। शुभमन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। इसके बाद वनडे विश्व कप में भी उन्होंने लगभग 400 रन बनाने में सफल रहे थे लेकिन विराट कोहली ने विश्व कप में 765 रन बनाकर इस अवॉर्ड पर अपना दावा पक्का कर लिया।