Sports

स्पोर्ट्स डेस्कः  वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मैच में ऐसा धमाका किया कि मैदान पर रोमांच छा गया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। 

15 गेंदों में फिफ्टी, चौके-छक्कों की बरसात

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी पारी में 5 छक्के और 4 चौके लगाते हुए हाफसेंचुरी पूरी की। यह उनके आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक भी रहा। हालांकि, अर्धशतक पूरा करते ही उनका विकेट गिर गया।

17 गेंदों में 52 रन, शानदार कैच पर आउट

सूर्यवंशी ने 17 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्हें अंशुल कंबोज की गेंद पर सरफराज खान ने शानदार कैच लेकर आउट किया।

पहली गेंद पर मिला जीवनदान

इस पारी की शुरुआत ही बेहद रोमांचक रही। मैच की पहली ही गेंद मैट हेनरी ने बाउंसर डाली, जिस पर सूर्यवंशी ने गलत शॉट खेल दिया। गेंद मिड-विकेट की ओर हवा में गई, लेकिन कार्तिक शर्मा ने आसान कैच छोड़ दिया। इस तरह सूर्यवंशी को पहली ही गेंद पर जीवनदान मिल गया।

टीम को दिलाई तूफानी शुरुआत

इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स को तेज शुरुआत दिलाई और शुरुआती ओवरों में ही मैच का रुख बदल दिया।

IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक 

  • 13 - यशस्वी जयसवाल बनाम KKR, 2023
  • 15 - वैभव सूर्यवंशी बनाम CSK, 2026*
  • 17 - वैभव सूर्यवंशी बनाम GT, 2025
  • 18 - जोस बटलर बनाम DC, 2018