Sports

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज हैं। शोएब के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 161.3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने का रिकार्ड दर्ज है। वह अपने समय में हमेशा अपनी तेज रफ्तार और एग्रेशन के लिए मशहूर रहे। हालांकि, शोएब के संन्यास लेने के बाद उनकी जैसी रफ्तार से किसी गेंदबाज ने प्रभावित नहीं किया, लेकिन शोएब ने अब एक ऐसा गेंदबाज ढूंढ निकाला है जिससे वह खुद प्रभावित हो गए हैं।

शोएब ने इंटरनेट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक बुजुर्ग आदमी तेजी से रनअप लेते हुए शानदार गति से गेंद फेंक रहा है। शोएब अख्तर इस बुजुर्ग के जज्बे को देखकर हैरान रह गए है। शोएब ने इस बुजुर्ग आदमी का वीडियों अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। 

 

Aray wah.
100 mph at 100 😀
I'd love to meet him. Dhoond k layen koi. pic.twitter.com/pr5Tjgg0rd

— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) April 10, 2023

अख्तर बोले मैं इस बुजुर्ग से मिलना चाहता हूं

अख्तर ने इस वीडियो को साझा करते हुए गेंदबाजी कर रहे बुजुर्ग से मिलने की इच्छा जताई है। शोएब ने लिखा, “अरे वाह 100 MPH की रफ्तार 100 की उम्र में। मैं इनसे मिलना पसंद करूंगा, ढूंढ़ के लाए कोई।”