Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 सीजन शुरू होने से पहले BCCI ने नए ऑपरेशनल नियम जारी किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये गाइडलाइंस सभी फ्रेंचाइजी टीम मैनेजरों को भेज दी गई हैं ताकि पूरे टूर्नामेंट में एक समान सिस्टम लागू किया जा सके। बोर्ड का मुख्य फोकस मैच की पिच, ब्रॉडकास्ट और टीम डिसिप्लिन को बेहतर बनाना है।

मैच के दिन प्रैक्टिस पर पूरी तरह बैन

नए नियमों के अनुसार अब मैच के दिन कोई भी टीम प्रैक्टिस नहीं कर सकेगी। यह फैसला पिच की क्वालिटी बनाए रखने और व्यस्त शेड्यूल को मैनेज करने के लिए लिया गया है। टीमों को मैच से पहले निर्धारित प्रैक्टिस दिनों में ही तैयारी करनी होगी।

प्रैक्टिस के लिए नेट और विकेट का नया नियम

BCCI ने प्रैक्टिस को लेकर भी सख्त नियम बनाए हैं।

-हर टीम को 2 नेट और 1 साइड विकेट मिलेगा रेंज हिटिंग के लिए
-अगर दोनों टीमें एक साथ प्रैक्टिस करेंगी तो दोनों को 2-2 विकेट मिलेंगे
-ओपन नेट की अनुमति नहीं होगी
-एक टीम के जल्दी प्रैक्टिस खत्म करने पर दूसरी टीम उस विकेट का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी
-मैच डे पर मेन स्क्वायर पर फिटनेस टेस्ट भी नहीं होगा

खिलाड़ियों और परिवार के लिए ट्रैवल नियम

BCCI ने खिलाड़ियों और उनके परिवार को लेकर भी नई पॉलिसी लागू की है।

-खिलाड़ियों को स्टेडियम टीम बस से ही आना होगा
-परिवार और दोस्त अलग गाड़ी से आएंगे
-प्रैक्टिस के दौरान परिवार ड्रेसिंग रूम या मैदान पर नहीं जा सकेगा
-परिवार केवल हॉस्पिटैलिटी एरिया से प्रैक्टिस देख सकेगा
-एक्सटेंडेड सपोर्ट स्टाफ (नेट बॉलर आदि) की लिस्ट पहले BCCI को देनी होगी

मैच डे के नए नियम

मैच के दिन खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को कई नियमों का पालन करना होगा:

-एक्रेडिटेशन कार्ड लाना जरूरी, नहीं लाने पर पहले चेतावनी, फिर जुर्माना
-खिलाड़ी LED बोर्ड पर शॉट नहीं मारेंगे
-खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ LED बोर्ड के सामने नहीं बैठेंगे
-ऑरेंज और पर्पल कैप पहनना जरूरी (कम से कम शुरुआती ओवर में)
-पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में स्लीवलेस जर्सी और फ्लॉपी हैट नहीं पहन सकते
-मैच डे पर केवल 12 सपोर्ट स्टाफ ही मैदान में रह सकेंगे

जर्सी नंबर बदलने का भी नया नियम

अगर कोई खिलाड़ी अपना जर्सी नंबर बदलता है तो इसकी जानकारी BCCI को कम से कम 24 घंटे पहले देनी होगी, ताकि ब्रॉडकास्ट और रिकॉर्ड सही रह सके।

IPL 2026 के नए नियम (लिस्ट)

-मैच के दिन प्रैक्टिस नहीं होगी
-ओपन नेट की अनुमति नहीं
-दूसरे टीम के विकेट का इस्तेमाल नहीं कर सकते
-मैच डे पर फिटनेस टेस्ट नहीं
-खिलाड़ी टीम बस से ही यात्रा करेंगे
-परिवार ड्रेसिंग रूम/मैदान पर नहीं जा सकेगा
-LED बोर्ड के सामने बैठना मना
-ऑरेंज-पर्पल कैप पहनना जरूरी
-पोस्ट मैच ड्रेस नियम लागू
-जर्सी नंबर बदलने की सूचना 24 घंटे पहले देनी होगी।