Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में ऑलराउंडर शिवम दुबे का तूफान देखने को मिला। बेंगलुरु के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे ने उथप्पा के साथ मिलकर 165 रन की साझेदारी की और अंत तक नाबाद रहे। दुबे ने 46 गेंदों पर 95 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक छक्का लगाया जिससे फैंस को भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की याद दिला दी। सोशल मीडिया पर फैंस शिवम दुबे की तुलना युवराज की बल्लेबाजी से करने लगे। देखें फैंस के रिएक्शन -

गौर हो कि बेंगलुरु के खिलाफ शिवम दुबे ने अपने आईपीएल करियर की सबसे बड़ी पारी खेली। दुबे ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 95 रन की पारी खेली। इस दौरान दुबे ने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। उनकी इस पारी के बदौलत ही चेन्नई सुपर किंग्स ने बेंगलुरु के सामने 215 रन बना दिए।