Sports

खेल डैस्क : चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में शिवम दुबे (Shivam Dube) ने तेजतर्रार पारी खेलकर सबका दिल जीत दिला। दुबे लगातार टी20 वर्ल्ड कप की दावेदारी पेश कर रहे हैं, ने लखनऊ के खिलाफ 27 गेंद का सामना कर 66 रन बनाए। दुबे ने अपनी पारी में 7 छक्के और 3 चौके लगाए। उन्होंने इस दौरान लखनऊ के युवा तेज गेंदबाज को जमकर धोया। उन्होंने यश ठाकुर के खिलाफ छक्कों की हैट्रिक भी लगा दी। उक्त घटना 16वें ओवर में देखने को मिली। ओवर की दूसरी गेंद पर शिवम दुबे स्ट्राइक पर आ गए थे। इसके बाद उन्होंने लगातार तीन छक्के लगाए। 

 


चेन्नई के लिए दुबे ने पूरे किए 1000 रन 
दुबे ने लखनऊ के खिलाफ तेजतर्रार पारी खेलने के साथ ही चेन्नई के लिए महज 33 पारियों में 1000 रन भी पूरे कर लिए। इस दौरान दुबेन ने 161 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनके नाम पर 8 अर्धशतक है। उनका बैस्ट स्कोर 95 है। बता दें कि चेन्नई के लिए अब तक 13 बल्लेबाज 1000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इनमें केवल दुबे ही ऐसे क्रिकेटर हैं जिनकी स्ट्राइक रेट 140 से ज्यादा है। ऋतुराज की औसत फिलहाल 37.7 है जोकि माइकल हसी (42.09), रुतुराज गायकवाड़ (41.26) और एमएस धोनी (40.69) के बाद बैस्ट है।

 

CSK vs LSG, Shivam Dube, Shivam Dube hat trick sixes, MS Dhoni, Chennai Super Kings, IPL 2024, IPL news, सीएसके बनाम एलएसजी, शिवम दुबे, शिवम दुबे हैट्रिक छक्के, एमएस धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स, आईपीएल 2024, आईपीएल समाचार

 

हमें चेन्नई में खेलना पसंद है : दुबे

शिवम दुबे ने 66 रन की पारी खेलने के बाद कहा कि यहां भीड़ का हमारा समर्थन करने आना अद्भुत अहसास दिलाता है। हमें चेन्नई में खेलना पसंद है। सभी मैदान घरेलू मैदान की तरह हैं लेकिन यही बात मुझे थोड़ा और प्रेरित करती है। लंबे समय तक खेलने के बाद ऋतु को ठीक होने के लिए 1 ओवर की जरूरत थी इसलिए मैंने गेंदबाज को लेने का फैसला किया। हमने काफी रन बनाए हैं, हम बराबरी से 10-15 रन ऊपर हैं। हमें निश्चित रूप से अच्छी गेंदबाजी करने की जरूरत है। हमें 10 रन अधिक मिले हैं। जब ऋतुराज बल्लेबाजी करते हैं तो बहुत मजा आता है, उनकी क्लास अलग ही लेवल पर होती है।

 

 

मुकाबले की बात करें तो चेन्नई की शुरूआत खराब  रही थी क्योंकि रहाणे 1 तो डेरिल मिचेल 11 रन बनाकर आऊट हो गए थे। लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ ने एक छोर संभाला और अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक पूरा किया। रहाणे ने 60 गेंदों पर 12 चौके और तीन छक्कों की मदद से 108 रन बनाए। शिवम दुबे ने भी 27 गेंदों पर 7 छक्कों की मदद से 66 रन बनाए और स्कोर 210 तक पहुंचा दिया।

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जाइंट्स
: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर
चेन्नई सुपर किंग्स : अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना