Sports

खेल डैस्क : चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शिवम दुबे के पिछले दो सीजन शानदार रहे हैं। इस सीजन में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन ने उन्हें आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में जगह का दावेदार बना दिया है। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने दुबे की तुलना सौरव गांगुली से की है। गांगुली ने भारत के लिए खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। वह अपनी टाइमिंग और लंबे लंबे छक्कों के लिए मशहूर थे। लेकिन सिद्धू को लगता है कि छक्के लगाने की अगर बात की जाए तो दुबे इस वक्त सौरव गांगुली से कहीं बेहतर हैं।

 


सिद्धू ने कहा कि जब छक्के लगाने की बात आती है तो दुबे गांगुली से बेहतर हैं। शिवम दुबे ने इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे अधिक रन बनाए हैं। वह शॉर्टपिच गेंदों में फंस जाते थे, लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने उनकी चिंता दूर कर दी है। दुबे तेज गेंदबाजों को जमकर मार रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि सौरव गांगुली की बात करें तो वह पूरी तरह से टाइमिंग के बारे में थे। फिर आप दुबे को देखें। वह गेंद को स्टैंड में भेजने के लिए अपनी शक्ति का उपयोग कर रहे हैं। 

Navjot Sidhu, Shivam Dube, Sourav Ganguly, IPL 2024, IPL news, Chennai Super Kings, नवजोत सिद्धू, शिवम दुबे, सौरव गांगुली, आईपीएल 2024, आईपीएल समाचार, चेन्नई सुपर किंग्स

 

रायडू भी कर चुके हैं तारीफ
इससे पहले अंबाती रायडू ने भी कहा था कि दुबे को टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए कई बल्लेबाजों से टक्कर लेनी होगी। हालांकि रायडू ने कहा कि अगर शिवम दुबे आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भारत के लिए नहीं खेलते हैं, तो यह सबसे बड़ी गलती होगी। उन्होंने कहा कि वह अकेले दम पर मैच जीत सकते हैं। दुबे नंबर 5 स्थान पर धूम मचा रहे हैं क्योंकि वह प्रतिद्वंद्वी टीमों की गति को तोड़ने के लिए बड़े शॉट मार सकते हैं। मेरे लिए, उन्होंने पहले ही टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।


चेन्नई के लिए दुबे ने पूरे किए 1000 रन 
दुबे ने लखनऊ के खिलाफ तेजतर्रार पारी खेलने के साथ ही चेन्नई के लिए महज 33 पारियों में 1000 रन भी पूरे कर लिए। इस दौरान दुबेन ने 161 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनके नाम पर 8 अर्धशतक है। उनका बैस्ट स्कोर 95 है। बता दें कि चेन्नई के लिए अब तक 13 बल्लेबाज 1000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इनमें केवल दुबे ही ऐसे क्रिकेटर हैं जिनकी स्ट्राइक रेट 140 से ज्यादा है। ऋतुराज की औसत फिलहाल 37.7 है जोकि माइकल हसी (42.09), रुतुराज गायकवाड़ (41.26) और एमएस धोनी (40.69) के बाद बैस्ट है।