Sports

खेल डैस्क : एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जब गुजरात टाइटंस ने पहले खेलते हुए शाहरुख खान के 37 तो राहुल तेवतिया के 35 रनों की बदौलत 149 रन बनाए तो लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की ओर से कप्तन फाफ डु प्लेसिस ने कहर मचा दिया। डु प्लेसिस ने शुरूआती पावरप्ले में ही टीम का स्कोर 91 रन तक पहुंचा दिया। उन्होंने अपनी 64 रन की पारी के दौरान 23 गेंदें खेलते हुए 10 चौके और 3 छक्के लगाए। डुप्लेसिस ने 64 रन पावरप्ले के अंदर ही बनाए ऐसा कर वह आरसीबी की ओर से पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्रिस गेल से आगे निकल गए। देखें आंकड़े-

 

 

पावरप्ले के भीतर आरसीबी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन
64 - फाफ डु प्लेसिस बनाम गुजरात टाइटंस, 2024
50 - क्रिस गेल बनाम पुणे वारियर्स, 2012
50 - क्रिस गेल बनाम पुणे वारियर्स, 2013
50 - क्रिस गेल बनाम पंजाब किंग्स, 2015
आंकड़े स्पष्ट है कि आरसीबी के लिए खेलते हुए क्रिस गेल ने 3 बार पावरप्ले के अंदर ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। लंबे समय तक आरसीबी के लिए क्रिस गेल की यह अनोखी हैट्रिक रिकॉर्ड में दर्ज थी लेकिन अब डुप्लेसिस इससे आगे निकल गए हैं।

 

आईपीएल में सर्वाधिक पावरप्ले स्कोर
125/0 - हैदराबाद बनाम दिल्ली 2024
105/0 - कोलकाता बनाम बेंगलुरु, 2017
100/2 - चेन्नई बनाम पंजाब, 2014
93/1 - पंजाब बनाम कोलकाता, 2024
92/2 - दिल्ली बनाम हैदराबाद, 2024
92/1 - बेंगलुरु बनाम गुजरात, 2024
आईपीएल के इस सीजन में यह चौथा मौका है जब किसी टीम ने पावरप्ले के अंदर ही 90 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

 

RCB vs GT, Faf du Plessis, Chris Gayle, IPL Powerplay, IPL 2024, IPL news, आरसीबी बनाम जीटी, फाफ डु प्लेसिस, क्रिस गेल, आईपीएल पावरप्ले, आईपीएल 2024, आईपीएल समाचार

 

आरसीबी के लिए सबसे तेज अर्धशतक (गेंद का सामना करके)
17 - क्रिस गेल बनाम पीडब्ल्यूआई, बेंगलुरु, 2013
18 - फाफ डु प्लेसिस बनाम गुजरात, बेंगलुरु, 2024
19 - रॉबिन उथप्पा बनाम पंजाब, बेंगलुरु, 2010
19 - रजत पाटीदार बनाम हैदराबाद, हैदराबाद, 2024
डु प्लेसिस के इसी के साथ 141 पारियों में 36 अर्धशतक हो गए हैं। वह अभी तक आईपीएल में शतक नहीं लगा पाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 है। उनके बल्ले से 413 चौके और 162 छक्के निकल चुके हैं। 

 

 

ऐसा रहा मुकाबला 
एम चिन्नास्वामी में खेले गए मुकाबले में आरसीबी के गेंदबाजों ने गुजरात को 147 रन पर ही रोक दिया था। जवाब में आरसीबी ने पावरप्ले में ही 92 रन बना दिए। डुप्लेसिस ने 64 रनों का योगदान दिया। इसके बाद आरसीबी ने जरूर फटाफट 6 विकेट गंवा दिए लेकिन अनुभवी दिनेश कार्तिक डटे रहे और अपनी टीम को 14वें ओवर में ही जीत दिला दी। 

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस :
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, नूर अहमद, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, विजयकुमार विशक