Sports

खेल डैस्क : भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बीते दिन सोशल मीडिया पर अपने बेटे आर्यवीर के जन्मदिन मनाते की वीडियो पोस्ट की। इसमें सहवाग की पूरी फैमिली आर्य का जन्मदिन मनाती दिखी। आर्यवीर परिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में केक काटते हुए दिखते हैं जबकि सहवाग दंपति इस दौरान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सहवाग ने उक्त वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म कू पर शेयर की है जिसके बाद फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। देखें वीडियो- 

सहवाग ने हरियाणा में अपनी क्रिकेट अकादमी बना रखी है। उनकी विश है कि उनके दोनों बेटे क्रिकेट में उनकी लैगेसी को ओ लेकर जाएंगे। बच्चों को उत्साहित करने के लिए सहवाग उनका खूब हौसला बढ़ाते हैं। बीते दिनों एक इंटरव्यू  के दौरान सहवाग ने कहा था कि उन्होंने अपने दोनों बेटों से कहा है कि अगर वह क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में 300 रन मारकर दिखाएंगे तो वह उन्हें उसी दिन लग्जरी गाड़ी लेकर देंगे। 

बता दें कि सहवाग ने आरती अलाहवत के साथ साल 2004 में शादी की थी। उनके दो बेटे हैं- आर्यवीर सहवाग और वेदांत सहवाग। इन दोनों की क्रिकेट में खूब रुचि है।