स्पोर्ट्स डेस्क : इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज Ben Duckett पर स्पीड लिमिट से ज्यादा तेज गाड़ी चलाने के मामले में जुर्माना लगाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक मैच से कुछ घंटे पहले डकेट 70 mph की लिमिट वाले क्षेत्र में 93 mph (करीब 150 किमी/घंटा) की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दोषी पाया।
कोर्ट में कबूली गलती
Ben Duckett ने कोर्ट में अपनी गलती स्वीकार कर ली, जिसके बाद उन्हें £700 का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा कोर्ट कॉस्ट और अन्य चार्ज मिलाकर कुल £1100 (करीब 1.36 लाख रुपये) का जुर्माना भरना पड़ा। साथ ही उनके ड्राइविंग लाइसेंस पर 4 पेनल्टी प्वाइंट भी जोड़े गए।
IPL छोड़ने के बाद चर्चा में आए डकेट
डकेट हाल ही में IPL 2026 से नाम वापस लेने को लेकर भी चर्चा में थे। उन्होंने Delhi Capitals के साथ लगभग 2 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट छोड़ा था। रिपोर्ट के अनुसार, IPL से हटने की वजह से उन पर दो साल का बैन भी लग सकता है, जिससे उनका IPL करियर लगभग खत्म हो सकता है।
काउंटी क्रिकेट में वापसी करेंगे
31 साल के डकेट अब काउंटी क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। वह नॉटिंघमशायर की ओर से समरसेट के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप मैच में खेलते नजर आएंगे, जो 3 अप्रैल से शुरू होगा।
एशेज के बाद लिया बड़ा फैसला
बताया जा रहा है कि Ben Duckett ने यह फैसला इंग्लैंड के आने वाले टेस्ट सीजन को ध्यान में रखते हुए लिया है। एशेज 2025-26 में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और वह टेस्ट क्रिकेट पर पूरा फोकस करना चाहते हैं।