Sports

नई दिल्ली : टीम इंडिया के ऑलराऊंडर सुरेश रैना ने बीते दिनों एम्सटर्डम में अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी। रैना को इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। इसी फेहरिस्त में अब टैनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने भी रैना के नाम स्पैशल मैसेज छोड़ा है। सानिया ने रैना की एक पोस्ट पर ट्विट करते हुए लिखा है कि सर्जरी कभी भी आसान नहीं होती, धीरज रखो जल्दी मजबूती से वापस लौटो।

Sania Mirza wishes for Suresh Raina's speedy recovery

सानिया भी 2 साल पहले चोटों से परेशान रही थी। चोटों के चलते उन्होंने जब अपने टैनिस करियर से ब्रेक लिया तभी उनके प्रैग्रैंट होने की खबर बाहर आ गई थी। अब बेटे को जन्म देने के बाद सानिया एक बार फिर से टैनिस कोर्ट पर वापसी की कोशिश कर रही है। 32 साल की सानिया ने बीते दिनों कहा था कि वह टोक्यो ओलिम्पिक में वापसी के लिए मेहनत कर रही हैं। इस दौरान सानिया की प्रैक्टिस की कई वीडियोज भी वायरल हुई थी। कहा गया कि बेटे की डिलीवरी के बाद से उन्होंने करीब 15 किलोग्राम तक वजन कम किया है। उम्मीद है कि ओलिम्पिक आने तक वह एक बार फिर से फिट हो जाएंगी।

Sania Mirza wishes for Suresh Raina's speedy recovery
बता दें कि सुरेश रैना का क्रिकेट करियर बीते कुछ सालों से चोटों के कारण प्रभावित रहा है। रैना बीते कुछ सालों में यो यो टैस्ट पास न कर पाने के चलते टीम इंडिया में एंट्री नहीं कर पाए थे। उन्होंने फिर मेहनत कर जब टीम इंडिया में वापसी की तो निरंतरता न रख पाने के चलते वह टीम से बाहर हो गए। रैना अभी आई.पी.एल. में सक्रिय हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के वह स्टार खिलाड़ी हैं।