Sports

नई दिल्ली : भारत के महान बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की एक नई वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह वीडियो धोनी की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) द्वारा बनाई गई है। धोनी इस दौरान एक होटल में आते ही दिख रहे हैं। तभी साक्षी उन्हें स्वीटी शब्द से पुकारती है। शर्माए धोनी बिना साक्षी को देखे आगे निकल जाते हैं। साक्षी भी हार नहीं मानती वह उनके पीछे जाती है। साथ ही उन्हें क्यूटी और स्वीटी नंबर वन के नाम से पुकारती है। साक्षी ने इस दौरान होटल के कर्मचारी से भी धोनी की स्वीटनेस संबंधी सवाल पूछा।

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी का क्यूट वीडियो 

उधर, धोनी पत्नी साक्षी की शरारत से शर्माते हुए नजर आए। साक्षी जब बार-बार उन्हें स्वीटी बुला रही थी तो इसका जवाब वह बस मंद मंद मुस्करा कर दे रहे थे। देखें वीडियो-

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#sweetieoftheday 🤣🤣🤣🤣🤗

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on Jan 27, 2020 at 11:38pm PST