Sports


जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज रीजा हेंडरिक्स एसए 20 लीग के 2025 सत्र से पहले हुई नीलामी में सबसे महंगे बिके जिन्हें एमआई केपटाउन ने 43 लाख रैंड (करीब 2 करोड़ 7 लाख रुपए) में खरीदा। हेंडरिक्स को नीलामी से पहले जोबर्ग सुपर किंग्स ने फारिग कर दिया था लेकिन उन्होंने यूएई में आयरलैंड के खिलाफ लगातार 2 अर्धशतक जमाए।


आयोजकों द्वारा यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार सुपर किंग्स ने श्रीलंका के गेंदबाज मथीषा पथिराना को अपना वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी चुना है। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन एसए 20 में पहली बार खेलेंगे। तेम्बा बावुमा और टोनी डि जोर्जी पर 6 में से किसी टीम ने बोली नहीं लगाई।


SA20 2025 नीलामी में बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची
कॉलिन इनग्राम - एमआई केप टाउन - R175000
रीजा हेंड्रिक्स - एमआई केप टाउन - R4.3 मिलियन
मार्केज़ एकरमैन - प्रिटोरिया कैपिटल्स - R800 000
रुबिन हरमन - पार्ल रॉयल्स - R175000
विहान लुब्बे - जोबर्ग सुपर किंग्स - R175000
इवान जोन्स - जॉबर्ग सुपर किंग्स - R175000
ओकुहले सेले - सनराइजर्स ईस्टर्न केप - R175000
रिचर्ड ग्लीसन - सनराइजर्स ईस्टर्न केप - R2.3 मिलियन
डेन पिएड्ट - एमआई केप टाउन - आर175000
एविन लुईस - प्रिटोरिया कैपिटल्स - R1.5 मिलियन
शमर जोसेफ - डरबन के सुपर जाइंट्स - R425 000
डौग ब्रेसवेल - जोबर्ग सुपर किंग्स - R175000
काइल सिमंड्स - प्रिटोरिया कैपिटल्स - R175000


डरबन सुपर जाइंट्स ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शामार जोसेफ को 4,25,000 रैंड में खरीदा जो पहले बिक नहीं सके थे। जोसेफ लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए आईपीएल में खेलते हैं। अगर वह जनवरी में पाकिस्तान के दो टेस्ट मैचों के दौरे के लिए उपलब्ध होते हैं तो 9 जनवरी से शुरू हो रही एसए20 के अधिकांश मैच नहीं खेल पाएंगे। वेस्टइंडीज का टेस्ट दौरा 16 से 28 जनवरी के बीच होगा। एमआई केपटाउन ने बल्लेबाज कोलिन इंगराम को भी 1,75,000 रैंड में खरीदा है जबकि स्पिनर डेन पीट भी इतने ही दाम पर टीम में शामिल हुए।