Sports

खेल डैस्क : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्करम (Aiden Markram) ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए क्रिकेट विश्व कप 2023 (Cricket World Cup 2023) के पहले ही मुकाबले में सबसे तेज शतक जड़ दिया। दक्षिण अफ्रीका को जब क्विंटन डीकॉक और रासी वेन ने शतक लगाकर जोरदार शुरूआत दी थी तो मार्करम ने इसे तेजी के साथ आगे बढ़ा दिया। मार्करम ने शतक बनाने के लिए महज 49 गेंदों का सामना किया और 14 चौके और तीन छक्के लगाए। यह विश्व कप का सबसे तेज शतक रहा। उन्होंने आयरलैंड के बल्लेबाज केविन ओ ब्रायन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। देखें आंकड़े-

 


वनडे विश्व कप में सबसे तेज शतक (गेंदों द्वारा)
49 - एडेन मार्कराम बनाम एसएल, दिल्ली, 2023
50 - केविन ओ'ब्रायन बनाम इंग्लैंड, बेंगलुरु, 2011
51 - ग्लेन मैक्सवेल बनाम एसएल, सिडनी, 2015
52 - एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी 2015

 


दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे तेज वनडे शतक
31 - एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, जोबर्ग, 2015
44 - मार्क बाउचर बनाम जिमबाब्वे, पोटचेफस्ट्रूम, 2006
49 - एडेन मार्कराम बनाम एसएल, दिल्ली, 2023
52 - एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी 2015

 

 


मैच की बात करें तो दिल्ली की पिच पर दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान टेम्बा बावुमा को जल्द गंवाने के बाद डी कॉक और रासी के कारण जोरदार शुरूआत की। डी कॉक ने तेजी से रन बनाए और 83 गेंदों पर 12 चौके और तीन छक्कों की मदद से शतक बनाने में सफल रहे। उनके साथ ही रासी ने भी अपना शतक पूरा किया और दक्षिण अफ्रीका को पहले 34 ओवरों में ही 250 रनों के पास पहुंचा दिया। इसके बाद कप्तान मार्करम ने एक छोर संभाला। उन्होंने हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर के साथ मिलकर स्कोर 400 तक पहुंचा दिया। मार्करम 106 रन बनाने में सफल रहे।

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

श्रीलंका : कुसल परेरा, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, कसुन राजिथा।

दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा।