स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 33वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन की शतकीय पारी की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। सैमसन ने 54 गेंदों का सामना करते हुए कुल 101 रन बनाए जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल थे। सैमसन के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज प्रभावी पारी नहीं खेल पाया। मुंबई की तरफ से एएम गजनफर और अश्विनी कुमार ने 2-2 विकेट झटके और जसप्रीत बुमराह तथा मिचेल सैंटनर के नाम एक-एक विकेट रहा। अब मुंबई के सामने 208 रन का लक्ष्य है।
प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार
चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी