स्पोर्ट्स डेस्क : लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 32वां मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरूआत को राजी रखा और 62 रन पर 4 विकेट गंवा दिए।
LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। आप जानते ही हैं कि हम इन्हीं परिस्थितियों में खेल रहे हैं और अभी भी इन्हें समझने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ मैच काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं और एक खिलाड़ी के तौर पर हम इनसे निपटने के तरीके ढूंढ रहे हैं। बस एक छोटा सा बदलाव। हमने दो बदलाव किए हैं। वह एक ऐसा खिलाड़ी है, जिसने हम पर बहुत भरोसा दिखाया है।'
राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस के बाद कहा, 'मैंने असल में अपने लड़कों से कहा था कि मैं टॉस हारना चाहता हूं। मुझे खुशी है कि हम टॉस हार गए। मुझे लगता है कि हमने काफी अच्छी बैटिंग की, बीच में हमसे कुछ गलतियाँ हुईं। संदेश यह है कि हमें 40 ओवर तक अच्छा क्रिकेट खेलना है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।'
प्लेइंग XI
लखनऊ सुपर जायंट्स : मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर