Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ IPL 2026 के मैच में दिल्ली के अरुण जेतली स्टेडियम में पावरप्ले में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दिल्ली ने टॉस हारने के बाद खराब शुरूआत करते हुए 7 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। पावरप्ले तक दिल्ली का स्कोर 13/6 का हो गया जो पावरप्ले में अब तक का IPL इतिहास का सबसे कम स्कोर है। इसी के साथ ही राजस्थान रॉयल्य के माथे से सबसे कम स्कोर का दाग हट गया है। 

इससे पहले पावरप्ले में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) जिन्होंने क्रमश 14/2 और 14/3 का स्कोर बनाया था। IPL में सबसे कम पावरप्ले स्कोर की लिस्ट में पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी शामिल है। CSK ने एक-दो नहीं बल्कि तीन बार (15/2, 16/1, 16/1) पावरप्ले में सबसे कम स्कोर में से एक बनाया है। 

IPL में पावरप्ले (1-6 ओवर) में सबसे कम स्कोर 

13/6 - DC बनाम RCB, दिल्ली, 2026*
14/2 - RR बनाम RCB, केप टाउन, 2009
14/3 - SRH बनाम RR, पुणे, 2022
15/2 - CSK बनाम KKR, कोलकाता, 2011
16/1 - CSK बनाम DD, रायपुर, 2015
16/1 - CSK बनाम RCB, चेन्नई, 2019 

दिल्ली की पारी की बात करें तो 2.3 ओवर में 7 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद ऐसा लग रहा था कि यह IPL का सबसे कम स्कोर होने वाला है। लेकिन अभिषेक पोरेल (30), डेविड मिलर (19) और डेविड मिलर (19) ने स्कोर 75 तक पहुंचाया। साहिल पारख, समीर रिजवी और कप्तान अक्षर पटेल खाता भी नहीं खोल पाए जबकि पिछले मैच में 152 रन बनाने वाले केएल राहुल एक रन पर आउट हो गए। नीतिश राणा भी एक रन ही बना पाए। भुवनेश्वर कुमार के 3 और जोश हेजलवुड के 4 विकेटों झटके जिसके लिए क्रमशः 5 और 12 रन दिए।