Sports

स्टॉकहोम : स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बन गए हैं। रोनाल्डो ने यह उपलब्धि मंगलवार को पुर्तगाल की नेशन्स लीग में स्वीडन पर 2-1 से जीत के दौरान हासिल की। उन्होंने 25 मीटर की दूरी से फ्री किक पर टीम की तरफ से पहला गोल दागा और इस तरह से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में गोल का शतक पूरा किया।

अपना 165वां मैच खेल रहे रोनाल्डो से पहले केवल ईरान के स्ट्राइकर अली देई ने ही अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में गोल का शतक पूरा किया था। रोनाल्डो ने इसके बाद टीम की तरफ दूसरा गोल भी किया। वह अब देई के 109 गोल के रिकार्ड को पीछे छोड़ने से केवल नौ गोल पीछे हैं। देई 1993 से 2006 तक ईरान की तरफ से खेले थे।

Football, Cristiano Ronaldo, Sports News Hindi

पांच बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए रोनाल्डो के नाम पर चैंपियन्स लीग में सर्वाधिक 131 गोल करने का रिकार्ड भी है जो उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेस्सी से 16 अधिक है। वह लगातार 17वें वर्ष अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में गोल करने में सफल रहे। 

कैसे किए गोल
वर्ष       कैप्स लक्ष्य
2003    2       0
2004    16     7
2005    11     2
2006    14     6
2007    10     5
2008    8       1
2009    7       1
2010    11     3
2011     8      7
2012    13     5
2013     9      10
2014     9       5
2015     5       3
2016     13     13
2017     11     11
2018     7       6
2019     10     14
2020     1        2
कुल     165    101

9 हैट्रिक भी लगाई


बनाम नॉर्दर्न आयरलैंड (सितंबर 2013)
बनाम स्वीडन (नवंबर 2013)
बनाम आर्मीनिया (जून 2015)
बनाम अंडोरा (अक्तूबर 2016)
बनाम फैरो द्वीप (अगस्त 2017)
बनाम स्पेन (जून 2018)
बनाम स्विटजरलैंड (जून 2019)
बनाम लिथुआनिया (सितंबर 2019)
बनाम लिथुआनिया (सितंबर 2019)