Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच रांची के मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 153 रन बनाए और भारत के सामने 154 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने आई भारतीय टीम की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टीम अच्छी शुरूआत दी और शतकीय साझेदार निभाई। इस मैच के दौरान छक्का लगाते ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कायम कर लिया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले दूसरे टी20 मैच में छक्का लगाते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 450 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में वह अब तीसरे स्थान पर आ गए हैं। रोहित शर्मा से आग अब सिर्फ वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ही हैं। यह दोनों बल्लेबाज ही छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा से आगे हैं। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
(टेस्ट + वनडे + टी20I)
553 - क्रिस गेल
476 - शाहिद अफरीदी
454* - रोहित शर्मा
398 - ब्रेंडन मैकुलम

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के
160 मार्टिन गुप्टिल, न्यूजीलैंड
147 रोहित शर्मा, भारत
124 क्रिस गेल, विंडीज
119 इयोन मोर्गन, इंगलैंड
113 एरोन फिंच, ऑस्ट्रेलिया

प्रत्येक 50 छक्के मारने के लिए रोहित शर्मा ने ली इतनी पारियां

0 से 50 : 126 पारियां
51 से 100 : 40 पारियां
101 से 150 : 38 पारियां
151 से 200 : 38 पारियां
201 से 250 : 28 पारियां
251 से 300 : 31 पारियां
301 से 350 : 30 पारियां
351 से 400 : 29 पारियां
401 से 450 : 44 पारियां

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में रोहित शर्मा ने 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के दौरान रोहित ने 5 छक्के लगाए और टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।