Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापट्टनम के राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने खेल के दूसरे दिन 502/7 पर पहली पारी घोषित की। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने चौथे दिन में पहली पारी में 431 रनों पर ऑल आउट हो गई। ऐसे में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टेस्ट करियर का 5वां शतक जड़ दिया है और उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के एक पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। 

रोहित शर्मा के एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के 

PunjabKesari, navjot singh sidhu images, नवजोत सिंह सिद्धू
दरअसल, रोहित ने दोनों पारियों में शतक ठोककर अपनी फॉर्म को साबित किया। वही रोहित ने नवजोत सिंह सिद्धू के रिकॉर्ड को भी तोड़ा है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा से पहले साल 1994 में लखनऊ में नवजोत सिद्धू ने श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 8 छक्के जड़े थे, जबकि साल 2009 में वीरेंद्र सहवाग ने श्रीलंका के ही खिलाफ 7 छक्के जड़े थे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम में जारी पहले टेस्ट की दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने 6 छक्के लगाए थे। दूसरी पारी में हिटमैन ने 7 छक्के जमाए, जिसके साथ ही वो किसी एक टेस्ट मैच में भारत की ओर से सबसे अधिक 13 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बना गए।

PunjabKesari, rohit sharma photo, rohit sharma images
आपको बता दे कि दक्षिण अफ्रीका ने यहां शनिवार को पहले टेस्ट के चौथे दिन सुबह अंतिम दो खिलाड़ियों के 55 अहम रन जोड़ने से पहली पारी 431 रन पर समाप्त की, जिससे भारत ने पहली पारी के आधार पर 71 रन की बढ़त हासिल की। दक्षिण अफ्रीका ने आठ विकेट पर 385 रन से आगे खेलना शुरू किया और सुबह 13.1 ओवर बल्लेबाजी करते हुए पदार्पण कर रहे सेनुरान मुथुसैमी और कागिसो रबाडा की बदौलत अहम 46 रन जोड़े। 

एक टेस्ट मैच में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के

13 छक्के - रोहित शर्मा बनाम साउथ अफ्रीका (2019)

8 छक्के - नवजोत सिंह सिद्धू बनाम श्रीलंका (1994)

7 छक्के - वीरेंद्र सहवाग बनाम श्रीलंका (2009)

7 छक्के - हरभजन सिंह बनाम न्यूजीलैंड (2010)

7 छक्के - अजिंक्य रहाणे बनाम साउथ अफ्रीका (2015) 

7 छक्के - हार्दिक पांड्या बनाम श्रीलंका (2017)