Sports

नई दिल्ली : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन तब अजीब स्थिति बनी जब साथी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा को धीमा भागते हुए देखकर भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने गाली दे दी। दरअसल, भारतीय टीम दूसरी पारी में तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान रोहित ने एक सिंगल निकालने के लिए पुजारा को आवाज लगाई। क्योंकि पुजारा को यह सिंगल मुश्किल लगा ऐसे में उन्होंने दौडऩे से मना कर दिया।

पुजारा ने जैसे ही सिंगल लेने से मना किया रोहित को गुस्सा आ गया। उन्होंने वहीं, खड़े होकर कहा- भाग पुजी ****? घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रोहित गाली देते हुए सुनाई दे रहे हैं। 
देखें वीडियो-

उधर, इस मामले में इंगलैंड के ऑलराऊंडर बेन स्टोक्स भी मजे लेते हुए नजर आए। उन्होंने अपने ट्विटर अकाऊंट पर यह पोस्ट डालकर रोहित शर्मा को ट्रोल किया।

सोशल मीडिया पर भी रोहित को जमकर ट्रोल किया गया। देखें ट्विट्स-


इस घटनाक्रम की सबसे मजेदार बात यह रही कि जिस समय रोहित ने गाली दी उस समय पुजारा धीमे खेल रहे थे। वह तब 60 गेंद में 7 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन इसके बाद पुजारा ने अगली 29 गेंद में 40 रन बना डाले। वे 82 रन की पारी खेलकर वर्नोन फिलेंडर की गेंद पर स्टंप हुए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौकों के साथ ही एक छक्का भी लगाया।