Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए मुंबई की टीम की शुरूआत खराब रही और 9 रन पर ही डिकॉक के रूप में पहला विकेट गिरा। लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा ने दिल्ली के गेंदबाजों के ऊपर प्रहार करने शुरू कर दिए। रोहित शर्मा ने चेन्नई की धीमी पिच पर दिल्ली के गेंदबाजों के खिलाफ शॉट्स खेलने शुरू किए। रोहित ने दिल्ली के खिलाफ 44 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। 

रोहित शर्मा आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने अपनी पारी के दौरान 3 बड़े छक्के लगाए। रोहित के इन छक्कों की मदद से ही मुंबई की टीम ने पावरप्ले के दौरान 55 रन बना सकी। लेकिन रोहित शर्मा की इस पारी को अमित मिश्रा ने उन्हें आउट करके खत्म किया। लेकिन रोहित शर्मा आउट होने से पहले अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करा चुके थे। देखें आंकड़े - 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

38 - रोहित शर्मा
37 - क्रिस गेल
32 - शेन वॉटसन
32 - युवराज सिंह
30 - एमएस धोनी

रोहित शर्मा आईपीएल में टीमों के खिलाफ छक्के मारने में

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
कोलकाता के खिलाफ तीसरे सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
बेंगलुरु के खिलाफ संयुक्त चौथे सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
चेन्नई के खिलाफ पांचवें सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
राजस्थान के खिलाफ पांचवें सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
पंजाब के खिलाफ छठे सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

आईपीएल में किसी टीम के लिए सबसे ज्यादा टॉप स्कोरर बल्लेबाज 

45: कोहली, बेंगलुरु
38: वार्नर, हैदराबाद
35: रोहित, मुंबई
34: डिविलियर्स, बेंगलुरु