Cricket

जालंधर : लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में उनका बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित ने लखनऊ टी20 में प्री-दिवाली धमाका करते हुए सात छक्कों की मदद से 111 रन बनाए। ऐसा कर वह अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 2203 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने हमवतन विराट कोहली (2102 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा। अब वह भारत की ओर से टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। जबकि ओवरऑल रिकॉर्ड देखा जाए तो वह अब सिर्फ मार्टिन गुप्टिल (2271) से ही पीछे चल रहे हैं।

सुरेश रैना 1605 रन बनाकर तीसरे नंबर पर : भारत की ओर से टी20 में ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर सुरेश रैना बने हुए हैं। लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे रैना अब तक 1605 रन बना चुके हैं। इसके बाद इस लिस्ट में एमएस धोनी 1487 और युवराज सिंह 1177 बने हुए हैं।

रोहित ने 40 पारियों में पूरे किए थे 1000 रन

PunjabKesarisports Rohit sharma

भले ही रोहित विराट कोहली को टी20 में कुल रनों में पीछे छोड़ गए हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें 40 पारियां खेलनी पड़ी। जबकि  कोहली इस लैंडमार्क तक महज 27 पारियों में ही पहुंच गए थे। इसके अलावा सुरेश रैना और युवराज सिंह ने 41, शिखर धवन ने 42 तो एमएस धोनी ने 58 पारियां में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

रोहित के टी20 में 96 छक्के हुए पूरे

PunjabKesarisports Rohit sharma

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में रोहित ने तीन गगनचुंबी छक्के भी लगाए। ऐसा कर उन्होंने अपने छक्कों की संख्या 96 कर ली है। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुल्लम को पीछे छोड़ा। मैकुल्लम अब तक 91 छक्के लगा चुके थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन और न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो 83 छक्कों के साथ चौथे तो डेविड वार्नर और ऐरोन फिंच 79 छक्कों के साथ पांचवें नंबर पर बने हुए हैं।

8वीं शतकीय साझेदारी में शामिल हुए रोहित

PunjabKesarisports Rohit sharma

रोहित ने न सिर्फ लखनऊ टी20 में 111 रन बनाए, साथ ही 8 बार शतकीय साझेदारियों में बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड भी बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त तौर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स हेल्स के नाम था जो टी20 मैचों में सात बार अपने साथियों के साथ शतकीय साझेदारियां कर चुके थे। अब रोहित इन सबसे ऊपर हो गए हैं।