स्पोर्ट्स डेस्क : Lucknow Super Giants के प्री-सीजन ट्रेनिंग सेशन के दौरान एक मजेदार पल देखने को मिला, जब Arjun Tendulkar ने अपने बैट को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर कप्तान Rishabh Pant भी हैरान रह गए। IPL 2026 से पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच यह बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
“मैं 1200 ग्राम से हल्का बैट नहीं लेता”
बातचीत के दौरान अर्जुन ने बताया कि उनके बैट का वजन 1220 ग्राम है और वह 1200 ग्राम से हल्का बैट इस्तेमाल ही नहीं करते। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता Sachin Tendulkar 1310-1315 ग्राम का बैट इस्तेमाल करते थे। इस पर पंत ने हैरानी जताई और पूछा कि भारी बैट का फायदा क्या है।
पंत के सवाल पर अर्जुन ने बेहद सरल जवाब दिया—“बस टच करो, हो जाता है।” उनका यह जवाब सुनकर पंत भी मुस्कुरा दिए। इस हल्की-फुल्की बातचीत ने दोनों खिलाड़ियों के बीच बढ़ती बॉन्डिंग को भी दिखाया, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
शादी के अगले दिन ही शुरू कर दी प्रैक्टिस
अर्जुन ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपनी शादी के अगले ही दिन अभ्यास शुरू कर दिया था। वह लगातार Yuvraj Singh के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। यह सुनकर पंत ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, “तू बहुत एंथू है भाई।”
26 साल के अर्जुन को IPL 2026 से पहले Mumbai Indians से ट्रेड कर Lucknow Super Giants में शामिल किया गया है। वह एक लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं और IPL 2023-24 में मुंबई के लिए कुछ मुकाबले खेल चुके हैं।
पंत पर भी बड़ी जिम्मेदारी
दूसरी ओर, Rishabh Pant पर इस सीजन बड़ी जिम्मेदारी है। IPL 2025 में टीम को प्लेऑफ तक नहीं पहुंचा पाने के बाद अब वह 27 करोड़ की कीमत को सही साबित करना चाहेंगे और टीम को खिताब की दौड़ में आगे ले जाना चाहेंगे।