Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : Lucknow Super Giants और Kolkata Knight Riders के बीच मुकाबला कप्तानी की परीक्षा बन गया है। Rishabh Pant और Ajinkya Rahane दोनों ही अपनी-अपनी टीमों के खराब प्रदर्शन से जूझ रहे हैं।

KKR की हालत खराब

KKR ने IPL 2025 के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद रहाणे पर भरोसा जताया, लेकिन इस सीजन में भी टीम लय नहीं पकड़ पाई। टीम को पहली जीत दर्ज करने में सात मैच लग गए और वह भी सामूहिक प्रदर्शन की बजाय Rinku Singh की शानदार पारी के दम पर मिली। तेज गेंदबाजी और स्पिन विभाग में कमजोरी साफ दिखी है। Varun Chakaravarthy का फॉर्म भी टीम के लिए चिंता का विषय है, जबकि प्लेइंग इलेवन में लगातार बदलाव से संतुलन नहीं बन पा रहा।

रहाणे भी नहीं कर पा रहे कमाल

रहाणे ने कुछ मैचों में रन जरूर बनाए, लेकिन टी20 के हिसाब से उनकी स्ट्राइक रेट उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। करीब 38 साल के रहाणे के लिए इस फॉर्मेट में लंबे समय तक कप्तानी करना भी चुनौती बनता जा रहा है।

LSG का भी हाल बेहाल

LSG का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक सिर्फ 2 मैच जीते हैं और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। लगातार चार हार ने टीम का मनोबल गिराया है।

पंत का खराब फॉर्म बना चिंता

कप्तान ऋषभ पंत खुद भी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। Sunrisers Hyderabad के खिलाफ 67 रन की पारी के बाद उन्होंने अगली 5 पारियों में सिर्फ 72 रन बनाए हैं। हाल ही में राजस्थान के खिलाफ वह 3 गेंद में शून्य पर आउट हुए, जिससे उनकी आलोचना बढ़ गई।

घरेलू मैदान पर भी नहीं मिल रहा फायदा

LSG का अपने घरेलू मैदान पर रिकॉर्ड भी खराब रहा है। पिछले सीजन में 8 में से 6 मैच हारे थे, जबकि इस सीजन में भी 3 मैच गंवा चुके हैं। कुल मिलाकर 24 मैचों में सिर्फ 9 जीत उनके नाम हैं। विदेशी खिलाड़ी भी उम्मीदों पर खरे नहीं: Nicholas Pooran और Aiden Markram जैसे खिलाड़ी भी उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

KKR को पथिराना से मिली मजबूती

KKR के लिए अच्छी खबर यह है कि Matheesha Pathirana की वापसी से गेंदबाजी मजबूत हुई है। उनकी यॉर्कर गेंदबाजी टीम के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकती है।

कप्तानी रिकॉर्ड भी चिंता बढ़ाने वाले
रहाणे (KKR): 20 मैच—6 जीत, 12 हार
पंत (LSG): 21 मैच—8 जीत, 13 हार

दोनों कप्तानों के आंकड़े भी उनकी टीमों की मौजूदा स्थिति को दर्शाते हैं।