Sports

खेल डैस्क : सेंचुरियन के मैदान पर टीम इंडिया जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए आमने-सामने थीं तब रिषभ पंत को भी एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका मिला। पंत भारत के लिए विकेटकीपिंग करते हुए सबसे तेज 100 शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। सेंचुरियन टेस्ट उनके करियर का 26वां टेस्ट है। उन्होंने ऐसा कर महेंद्र सिंह धोनी और विद्धिमन साहा के एक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। 

100 शिकार के लिए खेले टेस्ट (विकेटकीपर)
26 ऋषभ पंत
36 एमएस धोनी / रिद्धिमान साहा
39 किरण मोरे
41 नयन मोंगिया
42 सैयद किरमानी