खेल डैस्क : एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी से मिले 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 17 साल के आयुष म्हात्रे ने तेजतर्रार शुरूआत दी। म्हात्रे ने आरसीबी के अनुभवी गेंदबाजों का सामना किया और चेन्नई के लिए अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा प्लेयर भी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई में चिन्ना थाला के नाम से मशहूर सुरेश रैना के नाम पर था जिन्होंने साल 2008 में मुंबई के खिलाफ अर्धशतक बनाया था। देखें आंकड़े-
सबसे कम उम्र के आईपीएल अर्धशतक
14 साल 32 दिन - वैभव सूर्यवंशी (आरआर) बनाम जीटी, 2025
17 साल 175 दिन - रियान पराग (आरआर बनाम डीसी, 2019
17 साल 291 दिन - आयुष म्हात्रे (सीएसके) बनाम आरसीबी, 2025*
18 साल 169 दिन - संजू सैमसन (आरआर) बनाम आरसीबी, 2013
18 साल 169 दिन - पृथ्वी शॉ (डीसी) बनाम केकेआर, 2018
म्हात्रे ने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 114 रन की पार्टनरशिप की। यह बेंगलुरु बनाम चेन्नई मैच की तीसरी सर्वश्रेष्ठ साझेदारी रही। इस लिस्ट में पहले नंबर पर शिवम दुबे और रॉबिन उथप्पा है जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 165 रन जोड़े थे। उनके बाद माइक हसी और मुरली विजय का नाम है जिन्होंने साल 2011 में 159 रन की पार्टनरशिप की थी।
यह भी पढ़ें:- RCB vs CSK : रोमारियो शैफर्ड का 14 गेंदों पर अर्धशतक, धोनी को दे रहे टक्कर
यह भी पढ़ें:- राहुल नहीं, विराट है चिन्नास्वामी के King, बनाए 2 बड़े रिकॉर्ड, विरोधी तो पास भी नहीं
यह भी पढ़ें:- RCB vs CSK : विराट कोहली के 8वीं बार रिकॉर्ड एक सीजन में 500+ रन
ऐसा रहा मुकाबला
एम चिन्नास्वामी के मैदान पर एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विजय पताका फहराने में सफल रही। आरसीबी ने जब पहले खेलते हुए जैकब, विराट कोहली और रोमारियो शैफर्ड के अर्धशतक की बदौलत 213 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को आयुष म्हात्रे और रविंद्र जडेजा का साथ मिला। म्हात्रे ने 92 रन बनाए तो जडेजा ने 77 रनों का योगदान दिया। मैच का रोमांचक क्षण आखिरी ओवर में आया जब चेन्नई को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। इस ओवर में धोनी आऊट हो गए। लेकिन शिवम दुबे ने छक्का लगाकर मैच रोचक बना दिया। लेकिन आखिरकार उन्हें दो रन से हार झेलनी पड़ी। आरसीबी इसीके साथ प्लेऑफ की सबसे मजबूत दावेदार बन गई है।