हंगरी: अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर Julián Álvarez ने यूईएफए चैंपियंस लीग में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अल्वारेज़ ने 25 गोल सिर्फ 41 मैचों में पूरे किए, जिससे वह इस उपलब्धि तक सबसे तेजी से पहुंचने वाले अर्जेंटीनी खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 42 मैचों में 25 गोल पूरे किए थे।
एटलेटिको बनाम आर्सेनल मुकाबला ड्र
Atlético Madrid और Arsenal FC के बीच मैड्रिड में खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्र रहा। इस मैच में अल्वारेज़ ने 56वें मिनट में पेनल्टी गोल कर अपनी टीम को बराबरी दिलाई और टीम की उम्मीदें जिंदा रखीं।
पहले हाफ में आर्सेनल का दबदबा
पहले हाफ में मुकाबला काफी कड़ा रहा और दोनों टीमों ने मौके बनाए। आर्सेनल की ओर से विक्टर ग्योकेरेस ने 44वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मार्टिन ओडेगार्ड और अन्य खिलाड़ियों ने भी गोल करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
दूसरे हाफ में अल्वारेज़ का जवाब
दूसरे हाफ की शुरुआत में एटलेटिको मैड्रिड ने आक्रामक खेल दिखाया। 56वें मिनट में बेन व्हाइट के हैंडबॉल के बाद मिली पेनल्टी को अल्वारेज़ ने गोल में बदल दिया। इसके बाद एंटोइन ग्रिज़मैन और एडेमोला लुकमैन ने कई मौके बनाए, लेकिन गोल नहीं कर सके।
अब लंदन में होगा फैसला
इस ड्र के बाद अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 6 मई को लंदन में खेला जाएगा, जहां से फाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला होगा। फाइनल में विजेता टीम का मुकाबला Bayern Munich या Paris Saint-Germain से होगा।
UCL के टॉप गोल स्कोरर
Cristiano Ronaldo – 141 गोल
Lionel Messi – 129 गोल
Robert Lewandowski – 109 गोल