Sports

खेल डैस्क : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे ही दिन मुंबई ने 260 रन की महत्वपूर्ण लीड हासिल कर ली है। मुंबई ने पहली पारी में शार्दुल ठाकुर के अर्धशतक की बदौलत मात्र 224 रन ही बनाए थे। जवाब में विदर्भ की टीम 162 रन पर ही सिमट गई। दूसरे दिन का खत्म समाप्त होने तक मुंबई ने दो विकेट खोकर 141 रन बना लेकिन है ऐसे में उनके पास 260 रन की लीड हो चुकी है। अगर मुंबई लीड को 500 से ऊपर ले गया तो उनके लिए रणजी ट्रॉफी फाइनल जीतना यकीनी हो सकता है। 

 


मुंबई पहली पारी : 224-10 (64.3 ओवर)
मुंबई की ओपनिंग अच्छी रही। पृथ्वी शॉ ने 63 गेंदों पर 46 तो भुपेन ललवानी ने 64 गेंदों पर 37 रन बनाए। मुशीर खान 6, कप्तान रहाणे 7, श्रेयस अय्यर 7 ही रन बना पाए। लेकिन शार्दुल ठाकुर ने 69 गेंदों पर तीन छक्के और 8 चौकों की मदद से 75 रन बनाकर स्कोर 224 तक पहुंचा दिया। विदर्भ की ओर से गेंदबाजी करते हुए उमेश ने 43 रन देकर 2, हर्ष दुबे ने 62 रन देकर 3 तो यश ठाकुर ने 54 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 

 

विदर्भ पहली पारी : 105-10 (45.3 ओवर)
विदर्भ की शुरूआत खराब रही। ओपनर ध्रुव शौरी 0, अमन 8 तो करुण नाायर 0 पर आऊट हो गए। अर्थव ने 23 तो आदित्य ने 19 तो यश राठौर ने 27 रन बनाकर स्कोर आगे बढ़ाया लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने प्रैशर बनाकर विदर्भ के बल्लेबाजों को 162 रन पर ही रोक लिया। धवन कुलकर्णी ने 11 ओवरों में 15 रन देकर 3, शम्स मुलानी ने 32 रन देकर 3 तो तनुष कोटियन ने 7 रन देकर तीन विकेट लीं।

 

मुंबई दूसरी पारी : 141-2 (50 ओवर)
मुंबई की ओपनिंग जोड़ी कमाल नहीं कर पाई। पृथ्वी शॉ 11 तो भूपेन 18 रन ही बना पाए लेकिन इसके बाद मुशीर खान के साथ मिलकर कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पारी को संभाल लिया। मुशीर जहां 135 गेंदों पर 51 रन बनाकर नाबाद हैं तो वहीं, रहाणे भी 109 गेंदों पर 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई :
पृथ्वी शॉ, भूपेन लालवानी, मुशीर खान, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, शार्दुल ठाकुर, तनुष कोटियन, धवल कुलकर्णी, तुषार देशपांडे।
विदर्भ : अथर्व तायडे, ध्रुव शोरे, अमन मोखड़े, करुण नायर, यश राठौड़, अक्षय वाडकर (विकेटकीपर/कप्तान), आदित्य सरवटे, उमेश यादव, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, आदित्य ठाकरे।