Sports

अहमदाबाद : तमिलनाडु की रोजी मीना पॉलराज ने 36वें राष्ट्रीय खेलों में पोल वॉल्ट प्रतियोगिता में आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4.20 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है। 

तमिलनाडु की 25 वर्षीय एथलीट ने वी सुरेखा द्वारा 2014 में बनाया गया 4.15 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड शनिवार को तोड़ा। पॉलराज ने पहली बार 2022 फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। राष्ट्रीय खेलों में उनके प्रदर्शन से पहले उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 4.00 मीटर था।