Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए आईपीएल मैच के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब को हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान क्रिस गेल एक रन से शतक लगाने से चूक गए जिसके बाद उन्होंने गुस्से में अपना बल्ला हवा में फेंका। गेल को अपनी इस हरकत के कारण मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना भी लगा। लेकिन ये पहली बार नहीं था जब गेल 99 रन आउट हुए थे। इससे पहले पिछले साल भी आईपीएल में गेल 99 रन पर आउट हो गए थे। 

राॅयल्स के खिलाफ शुक्रवार को जहां जोफ्रा आर्चर ने गेल को बोल्ड करते हुए उन्हें शतक बनाने से रोका। वहीं पिछले साल किंग्स इलेवन के लिए खेल रहे गेल को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गेल को 99 पर आउट होना पड़ा था। यहां रोचक बात तो ये है कि उस मैच में भी किंग्स इलेवन को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन गेल अकेले नहीं हैं जो आईपीएल में 99 पर आउट हो चुके हैं। इस लिस्ट में और भी खिलाड़ी शामिल हैं जिनमें आरसीबी के कप्तान विराट कोहली भी शामिल हैं। देखें आईपीएल में 99 रन पर आउट होने वाले खिलाड़ी - 

मुंबई इंडियंस : इशान किशन, 28 सितम्बर 2020 को आरसीबी के खिलाफ

दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शाॅ, साल 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 99 पर कैच आउट हो गए थे।  

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, साल 2013 में दिल्ली के खिलाफ 

चेन्नई सुपर किंग्स : सुरेश रैना, साल 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ, रैना आउट नहीं हुए थे लेकिन शतक भी नहीं बना पाए थे।