Sports

ओस्लो , नॉर्वे ( निकलेश जैन ) नॉर्वे शतरंज 2026 में एक दिन के विश्राम के बाद हुए पाँचवें राउंड में भारत के डी गुकेश नें अपने 20वें जन्मदिन के ठीक अगले दिन हमवतन आर प्रज्ञानंदा को मात देते हुए ना सिर्फ़ प्रतियोगिता में अपनी पहली क्लासिकल जीत दर्ज की बल्कि वह अंक तालिका में 6.5 अंकों के साथ सीधे तीसरे स्थान पर पहुँच गए है , क्यूजीडी ओपनिंग में उन्होंने काले मोहरो से खेलते हुए लगभग एक हारी हुई बाजी में वापसी करते हुए जीत दर्ज कर दी , वहीं विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को 10 साल में पहली बार एक प्रतियोगिता में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है उन्हें यूएसए के वेस्ली सो नें पराजित कर दिया और कार्लसन आधी प्रतियोगिता के बाद आश्चर्यजनक तौर पर आख़िरी स्थान पर चल रहे है । एक अन्य बाजी में फ्रांस के अलीरेजा फ़िरोज़ा नें टाईब्रेक में जर्मनी के विंसेंट केमर को मात देते हुए 10 अंकों के साथ एकल बढ़त को और मजबूत कर लिया है वहीं कार्लसन को मात देने वाले वेस्ली 8.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे है । 

PunjabKesari

महिला वर्ग में भारत की दिव्या देशमुख नें शानदार प्रदर्शन करते हुए 8.5 अंकों के साथ एकल बढ़त बना ली है , दिव्या नें चीन की जू जिनेर को पराजित करते हुए पूरे तीन अंक हासिल किए अन्य बाज़ियों में कोनेरू हंपी नें चीन की विश्व चैंपियन जू वेंजुन को टाईब्रेक में हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की जबकि यूक्रेन की अन्ना मुज़्यचुक नें कजाकिस्तान की बिबीसारा आसुबयेवा को मात देकर उन्हें शीर्ष स्थान से दूसरे स्थान पर सरका दिया है ।