Sports

खेल डैस्क : वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। पूरन ने एक कैलेंडर वर्ष में टी20 में सर्वाधिक रनों के पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2024 के खेल में बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ अपनी टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। मैच में पूरन ने 15 गेंदों में 27 रनों की छोटी लेकिन प्रभावशाली पारी खेली, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था। इसके अलावा कप्तान कीरोन पोलार्ड (27 गेंदों में 42), कीसी कार्टी (34 गेंदों में 32) और आंद्रे रसेल (12 गेंदों में 31) के बेहतरीन स्कोर के कारण टीम 175/7 तक पहुंची। जिसका बचाव करने में ट्रिनबागो टीम सफल रही क्योंकि बारबाडोस 145/9 रन ही बना पाई थी।

 

निकोलस पूरन, निकोलस पूरन सर्वश्रेष्ठ टी20आई बल्लेबाज, निकोलस पूरन टी20आई बल्लेबाज, निकोलस पूरन कैरिबियन प्रीमियर लीग, Nicholas Pooran, Nicholas Pooran Best T20I Batsman, Nicholas Pooran T20I Batsman, Nicholas Pooran CPL

निकोल्स पूरन बीच पर पत्नी के साथ मस्ती के मूड में।


बहरहाल, पूरन इस साल टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने 66 मैचों और 65 पारियों में 42.02 की औसत से 2,059 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 160.85 है और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 98 है। उन्होंने इस साल 14 अर्धशतक बनाए हैं। उनके बल्ले से 139 चौके और 152 छक्के भी निकले हैं। वहीं, रिजवान की बात करें तो उन्होंने साल 2021 में 48 टी20 में 56.60 के औसत से एक शतक और 18 अर्द्धशतक के साथ 2,036 रन बनाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104* था। 

सीपीएल 2024 : पूरन ने अब तक 9 पारियों में 39.00 की औसत से 312 रन बनाए हैं, जिसमें 175.28 की स्ट्राइक रेट और 97 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। प्रतियोगिता में उनके नाम दो अर्धशतक हैं और वह चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

आईपीएल 2024 : पूरन ने इस साल 62.37 की औसत से 499 रन बनाए थे जिसमें तीन अर्द्धशतक शामिल थे। वह लीडिंग स्कोरर की लिस्ट में आठवें स्थान पर रहे थे। 

टी20 विश्व कप 2024 : संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में आयोजित टी20 विश्व कप में पूरन ने 7 पारियों में 38.00 की औसत से 228 रन बनाए थे जिसमें एक अर्धशतक और 98 का ​​सर्वश्रेष्ठ स्कोर था।

इंटरनेशनल लीग : यूएई में इंटरनेशनल लीग टी20 सीज़न में भी पूरन ने 20 मैचों में 50.64 की औसत से 4 अर्द्धशतक के साथ 709 रन बनाए थे औ एमआई अमीरात को खिताब दिलाया था।

SA20 2024 : दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों में एक अर्धशतक के साथ 86 रन

मेजर लीग क्रिकेट : यूएसए में 7 मैचों में एक अर्धशतक के साथ 180 रन

द हंड्रेड : यूके के मशहूर टूर्नामेंट की 7 पारियों में 45.40 की औसत से पूरन ने 227 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 150.33 रही। इसमें तीन अर्द्धशतक भी शामिल थे।

 

निकोलस पूरन, निकोलस पूरन सर्वश्रेष्ठ टी20आई बल्लेबाज, निकोलस पूरन टी20आई बल्लेबाज, निकोलस पूरन कैरिबियन प्रीमियर लीग, Nicholas Pooran, Nicholas Pooran Best T20I Batsman, Nicholas Pooran T20I Batsman, Nicholas Pooran CPL

 

इस साल वेस्टइंडीज के लिए 13 टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 34.90 की औसत से 384 रन बनाए हैं, जिसमें 157 से अधिक की स्ट्राइक रेट, दो अर्धशतक और 98 का ​​सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले सीपीएल 2024 में, पूरन ने एक कैलेंडर वर्ष के दौरान टी20 क्रिकेट में 135 छक्कों के महान क्रिस गेल के विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और हाल ही में 150 छक्कों का आंकड़ा पार किया, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

 

निकोलस पूरन, निकोलस पूरन सर्वश्रेष्ठ टी20आई बल्लेबाज, निकोलस पूरन टी20आई बल्लेबाज, निकोलस पूरन कैरिबियन प्रीमियर लीग, Nicholas Pooran, Nicholas Pooran Best T20I Batsman, Nicholas Pooran T20I Batsman, Nicholas Pooran CPL


ट्वंटी 20 में सबसे ज्यादा रन बनने वाले बल्लेबाज (साल 2024)
रीजा हेंड्रिक्स : 59 मैच, 31.10 औसत, 1,555 रन, 14 अर्द्धशतक, 128 स्ट्राइक रेट)
बाबर आजम : 36 मैच, 46.25 औसत, 1,480 रन, 1 शतक, 13 अर्द्धशतक, 132.73 स्ट्राइक रेट
ट्रैविस हेड : 39 मैच, 41.20 औसत, 1,442 रन, 1 शतक, 13 अर्द्धशतक, 182.07 स्ट्राइक रेट