Sports

बुडापेस्ट ,हंगरी ( निकलेश जैन ) भारत के 14 वर्षीय युवा प्रतिभा लियॉन मेन्दोंसा नें ऑन द बोर्ड शतरंज मे फ़र्स्ट सटरडे ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट जीतकर इतिहास बनाने की और कदम बढ़ा दिया है ।प्रतियोगिता में 9 राउंड में 6 जीत और 3 ड्रॉ के साथ 7.5 अंक बनाते हुए ना सिर्फ खिताब हासिल किया बल्कि अपना दूसरा ग्रांड मास्टर नार्म हासिल करते हुए अपनी रेटिंग को 2532 अंको तक पहुंचा दिया है और अब उन्हे भारत का अगला ग्रांड मास्टर बनने के लिए अपने अंतिम ग्रांड मास्टर नार्म की जरूरत है । प्रतियोगिता में उन्होने हंगरी के तिबोर फोगारासी ,तमस वंकजाक ,स्लोवाकिया के विड दोब्रोवोलीक ,इंग्लैंड के अरकेल कैथ ,स्लोवाकिया के जान सूबेली और हंगरी के पाप लेवेंते को पराजित किया तो चेक गणराज्य के प्लाट वोज़टेक और बुल्गारिया के पेटकोव मोमचिल के साथ ड्रॉ खेला ।

PunjabKesari

लॉकडाउन की वजह से फसे हंगरी में – मार्च मे जब मेन्दोंसा अपने पिता के साथ हंगरी में टूर्नामेंट खेलने के बाद भारत वापस लौटने को तैयार थे तभी लॉकडाउन लगने की वजह से उन्हे वही रुकना पड़ा और उसके बाद उन्होने इसे अवसर में बदलते हुए पिछले छह माह में अपनी रेटिंग को 200 से अधिक अंक बढ़ाया है और 2 ग्रांड मास्टर नार्म हासिल कर लिए है ।

Final Ranking after 9 Rounds

Rk. SNo     Name FED Rtg  TB1   TB2   TB3  Rp n w we w-we K rtg+/-
1 10   IM Mendonca Leon Luke IND 2516 7,5 0,0 29,75 2668 9 7,5 5,95 1,55 10 15,5
2 5   FM Petkov Momchil BUL 2409 6,0 0,0 24,25 2532 9 6 4,53 1,47 10 14,7
3 1   GM Plat Vojtech CZE 2562 5,5 0,5 22,50 2434 8 4,5 5,75 -1,25 10 -12,5
4 4   IM Subelj Jan SLO 2403 5,5 0,5 21,75 2488 9 5,5 4,44 1,06 10 10,6
5 2   FM Vanczak Tamas HUN 2350 4,5 0,0 16,25 2414 9 4,5 3,74 0,76 20 15,2
6 3   FM Seemann Jakub POL 2306 4,0 0,0 16,50 2376 9 4 3,17 0,83 20 16,6
7 9   FM Papp Levente HUN 2403 3,5 1,0 14,25 2328 9 3,5 4,44 -0,94 10 -9,4
8 7   FM Dobrovoljc Vid SLO 2393 3,5 0,0 13,50 2329 9 3,5 4,32 -0,82 20 -16,4
9 8   GM Arkell Keith C ENG 2383 3,0 0,0 11,50 2304 8 3 3,92 -0,92 10 -9,2
10 6   GM Fogarasi Tibor HUN 2350 2,0 0,0 8,25 2194 9 2 3,74 -1,74 10 -17,4