Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मंगलवार देर शाम धनश्री वर्मा से शादी कर ली है। चहल और धनश्री ने फैंस के साथ इस खुशी को साझा करते हुए शादी की तस्वीरें भी साझा की हैं। इससे पहले अगस्त में चहल ने धनश्री के साथ सगाई कर सभी को चौंका दिया था। चहल के बारे में तो आप जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि चहल की पत्नी धनश्री वर्मा कौन है और क्या करती है। आइए एक नजर डालते हैं धनश्री पर - 

PunjabKesari

ब्यूटी विद ब्रेन्स का संगम है धनश्री 

धनश्री वर्मा पेशे से डाॅक्टर हैं। उन्होंने साल 2014 में नवी मुंबई स्थित डी वाई पाटिल डेंटल काॅलेज से पढ़ाई की और एक डेंटिस्ट हैं। इसी के साथ ही वह कोरियोग्राफर और यूट्यूबर भी है। उनके इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो पता चलता है कि वह धनश्री वर्मा कम्पनी की फाउंडर भी हैं। वहीं उनकी फोटोज को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि धनश्री ब्यूटी विद ब्रेन्स का परफेक्ट संगम है। 

मुंबई में चलाती हैं डांस अकादमी 

फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं है कि उन्होंने डाॅक्टर बनने के बाद प्रैक्टिस की है या नहीं लेकिन एक कोरियोग्राफर के रूप में धनश्री अपनी भूमिका का पूरा आनंद ले रही है। वह मुंबई में डांस एकेडमी भी चलाती हैं और देश की सबसे प्रसिद्ध डांसर यूट्यूबर्स में से एक हैं। 

PunjabKesari

यूट्यूब पर भी फेमस है धनश्री 

धनश्री का यूट्यूब चैनल भी बेहद फेमस है और उनके 2.16 मिलियन से ज्यादा फाॅलोअर्स हैं। वहीं धनश्री इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं और इंस्टा पर उनके करीब 2.6 मिलियन से ज्यादा फाॅलोअर्स हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के लिए बॉलीवुड से कई बड़े नामों के साथ सहयोग किया है। 

देखें चहल और धनश्री की शादी की तस्वीरें