Sports

बेंगलुरु : तेज गेंदबाज वैसाख विजयकुमार की उत्तराखंड के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए कर्नाटक टीम में वापसी हुई है। सेमीफाइनल मुकाबला 15 फरवरी से लखनऊ में खेला जाएगा।

वैसाख चोट के कारण पिछले दो राउंड में टीम से बाहर थे। अब उन्होंने 15 सदस्यीय टीम में वापसी की है। वह साथी तेज गेंदबाज एम वेंकटेश की जगह टीम में शामिल किए गए हैं।

टीम में बड़े नाम बरकरार

भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी टीम का हिस्सा बने रहेंगे। टीम की कमान देवदत्त पडिक्कल के हाथों में है।

पूर्व क्रिकेटर येरे गौड़ की कोचिंग में आठ बार की चैंपियन कर्नाटक ने क्वार्टरफाइनल में मुंबई को चार विकेट से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी।

कर्नाटक की 15 सदस्यीय टीम

देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, केवी अनीश, करुण नायर, आर स्मरण, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा, विद्वथ कावेरप्पा, विद्याधर पाटिल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहसिन खान, शिखर शेट्टी, केएल श्रीजीत, वैसाख विजयकुमार।