Sports

नई दिल्ली : मुंबई के ऑलराऊंडर कैरोन पोलार्ड ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई के खिलाफ खेले गए मैच में धुआंधार पारी खेलते हुए महज 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। पोलार्ड द्वारा यह लगाया गया सीजन का सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने पृथ्वी शॉ को पीछे छोड़ा जिन्होंने कोलकाता के खिलाफ 18 गेंदों में यह रिकॉर्ड बनाया था। यही नहीं, पोलार्ड के नाम पर आई.पी.एल. इतिहास में दो बार 17-17 गेंदों पर अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 

सीजन का सबसे तेज अर्धशतक 
17 कैरोन पोलार्ड बनाम चेन्नई
18 पृथ्वी शॉ बनाम कोलकाता
20 अंबाति रायडू बनाम मुंबई 
20 दीपक हुड्डा बनाम राजस्थान
21 आंद्रे रसेल बनाम कोलकाता

आई.पी.एल. इतिहास के सबसे तेज अर्धशतक
14 केएल राहुल बनाम दिल्ली
15 युसूफ पठान बनाम हैदराबाद, सुनील नेरेन बनाम पंजाब
16 सुरेश रैना बनाम पंजाब
17 क्रिस गेल बनाम पुणे वारियर्स
17 हार्दिक पांड्या बनाम कोलकाता
17 एडम गिलक्रिस्ट बनाम दिल्ली
17 क्रिस मॉरिस बनाम गुजरात
17 निकोल्स पूरण बनाम हैदराबाद
17 ईशान किशन बनाम कोलकाता
17 कैरोन पोलार्ड बनाम कोलकाता 
17 सुनील नेरेन बनाम बेंगलरु
17 कैरोन पोलार्ड बनाम चेन्नई