Sports

रांची : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने 2024-25 के लिए रणजी टीम की घोषणा कर दी। टीम की कमान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ईशान किशन को सौंपी गई है।इससे पहले बुची बाबू टूर्नामेंट में भी ईशान की कप्तानी में टीम खेल चुकी है। 

उल्लेखनीय है कि रणजी ट्रॉफी के 2024-25 सत्र में झारखंड एलिट ग्रुप डी में असम, रेलवे, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु के साथ है। प्रतियोगिता की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है और झारखंड का पहला मुकाबला असम के साथ है। 

झारखंड टीम इस प्रकार है :

ईशान किशन (कप्तान), विराट सिंह (उप-कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), नाजमि सिद्दीकी, आर्यमन सेन, शरणदीप सिंह, कुमार सूरज, अनुकूल रॉय, उत्कर्ष सिंह, सुप्रियो चक्रवर्ती, सौरभ शेखर, विकास कुमार, विवेकानन्द तिवारी, मनीषी, रवि कुमार यादव और रौनक कुमार।